देश

होली और शब-ए-बारात को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी, पढ़ लें एडवाइजरी

Delhi Police Traffic Advisory: होली और शब-ए-बारात के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है. दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि इस वर्ष होली और शब-ए-बारात एक साथ है, इसलिए यातायात पुलिस के विशेष दस्ते, पीसीआर और स्थानीय पुलिस के साथ विभिन्न सड़कों पर तैनात रहेंगे ताकि शराब पीकर गाड़ी चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच की जा सके.

एडवाइजरी में कहा गया है कि तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने (ओवर-स्पीडिंग) की घटनाओं को रोकने के लिए रडार गन भी तैनात किए जाएंगे. दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया कि पहले उसने सुचारू यातायात सुनिश्चित करने और दुपहिया वाहनों को तेज रफ्तार से चलाने या उनपर स्टंट करने से रोकने के लिए दोपहिया चालकों तथा पैदल चलने वालों की सुरक्षा के वास्ते व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

शब-ए-बारात को लेकर सुरक्षा के इंतजाम

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, 9,000 स्थानीय पुलिसकर्मियों के अलावा सुरक्षाकर्मियों की 150 से अधिक कंपनी व 800 यातायात पुलिसकर्मी शब-ए-बारात के लिए तैनात किया जाएगा. शब-ए-बारात सात और आठ मार्च की दरमियानी रात को मनाई जाएगी. पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 600 से अधिक जगह नाकाबंदी की जाएगी और 1,300 मोटरसाइकिल गश्ती दलों को तैनात किया जाएगा. इसके साथ ही, 283 रणनीतिक स्थानों पर 759 यातायात अधिकारियों को तैनात किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Tripura CM: माणिक साहा ही होंगे त्रिपुरा के सीएम, दूसरी बार संभालेंगे सरकार की कमान, चुने गए विधायक दल के नेता

विशेष टीमों की होगी तैनाती

एडवाइजरी के मुताबिक, होली के लिए 287 प्रमुख चौराहों, 233 संवेदनशील जगहों पर 2,033 अधिकारियों वाली विशेष टीमों को तैनात किया जाएगा. इसमें आगे कहा गया है, “सड़क सुरक्षा पर शराब पीकर गाड़ी चलाने, यातायात सिग्नल का उल्लंघन करने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने और तेज गति से गाड़ी चलाने के मामले में ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया जाएगा और वह कम से कम तीन महीने की अवधि के लिए निलंबित भी किया जाएगा.”

इस एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि जिन वाहनों को नाबालिग द्वारा चलाते, स्टंट करते और बिना लाइसेंस के चलाते हुए पाया गया, उनके पंजीकृत मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

11 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

44 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

50 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago