देश

BJP-RSS की विचारधारा, एस जयशंकर के बयान से लेकर सावरकर तक… लंदन में राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना

Rahul Gandhi in London: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे हैं. पिछले दिनों उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की खूब आलोचना की थी. इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई. वहीं लंदन में उन्होंने प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत में एक बार फिर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि वह अपनी आलोचनाओं से नहीं डरते हैं और यह ‘साहस एवं कायरता और प्रेम एवं घृणा’ के बीच की लड़ाई है.

सम्मान और अपमान के बीच की लड़ाई- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद ने कहा कि जितना वह मेरे ऊपर हमला करेंगे, मेरे लिए उतना अच्छा होगा, क्योंकि मैं (उन्हें) उतना बेहतर समझ पाउंगा… यह साहस और कायरता के बीच की लड़ाई है. यह सम्मान और अपमान के बीच की लड़ाई है. यह लड़ाई प्रेम और घृणा के बीच है. राहुल गांधी ने कहा कि उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने पूरे देश को दिखाया की असल भारत क्या है?

राहुल ने कहा, ‘‘भारत के मूल्य क्या हैं? हमारा धर्म हमें क्या सीखाता है? हमारी अलग-अलग भाषाएं क्या कहती हैं? हमारी अलग-अलग संस्कृतियां हमें बताती हैं कि हम भिन्न-भिन्न विचारों वाला एक राष्ट्र हैं. हममें बिना किसी घृणा, बिना क्रोध और अपमान के सौहार्दपूर्ण तरीके से एकसाथ रहने की क्षमता है. और जब हम ऐसा करते हैं, तभी हम सफल हैं.यात्रा का यही संदेश था.’’

प्रवासी भारतीयों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘दूसरी ओर, हमारे पास घृणा और हिंसा की विचारधारा है, ऐसी अपमानजनक विचारधारा है जो दूसरों पर उनके विचारों के कारण हमले करती है और आपने महसूस किया होगा कि यह भाजपा और आरएसएस की प्रकृति में है.’’

विदेश मंत्री की बयान पर पलटवार

एक इंटरव्यू के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर की टिप्पणी पर राहुल गांधी ने कहा, ‘‘अगर आप विदेश मंत्री के बयान पर गौर करें तो, उन्होंने कहा कि चीन हमसे कहीं ज्यादा शक्तिशाली है. यह सोचना कि चीन हमसे ज्यादा शक्तिशाली है, मैं उसके खिलाफ कैसे लड़ सकता हूं? इस विचारधारा की जड़ में कायरता है.’’

ये भी पढ़ें: अमेठी में कांग्रेस को बड़ा झटका देंगे अखिलेश यादव! सपा प्रमुख के ट्वीट से बढ़ा यूपी का सियासी पारा

कांग्रेस नेता ने कहा कि (विनायक दामोदर) सावरकर ने अपनी पुस्तक में लिखा था कि एक बार उन्होंने और उनके मित्रों ने एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई कर दी और उस दिन उन्हें बहुत खुशी महसूस हुई थी. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, यदि पांच लोग एक व्यक्ति की पिटाई करते हैं और एक व्यक्ति को इससे खुशी मिलती है, तो यह सिर्फ कायरता ही है. यदि आप लड़ना चाहते हैं तो अकेले लड़िये.’’ वहीं भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेश की धरती पर भारत की छवि खराब करने और चीन की तारीफ करने का आरोप लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

22 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

27 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago