देश

मानहानि मामले में दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को मिली सशर्त जमानत, 8 अगस्त को फिर होगी सुनवाई

मानहानि मामले में दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को बड़ी राहत मिल गई है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने आतिशी को 20 हजार रुपये की निजी मुचलके पर जमानत दे दिया है. कोर्ट ने समन के बाद आतिशी कोर्ट में पेश हुईं और जमानत की गुहार लगाई, जिसके बाद कोर्ट ने आतिशी को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दिया है. कोर्ट 8 अगस्त को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने आतिशी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर रखा है.

रिश्वत देने और खरीद-फरोख्त का प्रयास

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने आतिशी के उन आरोपों पर संज्ञान लिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने आप विधायकों को रिश्वत देने और खरीद फरोख्त करने का प्रयास किया. इसके बाद भाजपा नेता प्रवीण शंकर ने आप नेता आतिशी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. याचिकाकर्ता ने मानहानि के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी नाम लिया था। भाजपा नेता का दावा किया कि इस तरह के आरोपों से उनकी और उनकी पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.

बीजेपी नेता ने दायर किया था मानहानि का केस

बता दें कि भाजपा नेता प्रवीण कपूर ने 30 अप्रैल को मानहानि का मामला दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आप नेता अपने गलत दावों को साबित करने के लिए कोई भी सबूत पेश करने में विफल रहे है. 16 मई को प्रवीण शंकर कपूर के बयान दर्ज किए गए थे. बता दें कि आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया था कि बीजेपी द्वार आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है. आतिशी के इन आरोपों को बीजेपी ने सरासर झूठ बताया था। ट्वीट में कहा गया था कि बीजेपी ने 25 करोड़ रुपये का ऑफर किया था, ताकि दिल्ली सरकार गिराई जा सके.

याचिका में क्या कहा गया

याचिका में कहा गया है कि दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में जैसे ही आतिशी का नाम आया उन्होंने बीजेपी के खिलाफ ये आरोप लगाना शुरू कर दिया ताकि आबकारी घोटाले से लोगों का ध्यान हटाया जा सके. गौरतलब है कि जब आतिशी ने बीजेपी पर आप विधायकों को खरीदने और आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के गंभीर आरोप लगाए थे, तो उसी दौरान उनके सरकारी आवास पर दिल्ली पुलिस कीक्राइम ब्रांच ने रेड मारी थी. लेकिन, आतिशी ने आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं दिए थे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago