देश

बजट में रोजगार पर फोकस, इन 5 योजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ का ऐलान

Budget 2024 For Employment: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 2024-25 के लिए आम बजट पेश कर रही हैं. इस क्रम में उन्होंने ईपीएफओ को लेकर बड़ा ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच परियोजनाओं के लिए बजट में 2 लाख करोड़ के आवंटन का ऐलान किया है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूरे वित्त वर्ष और उसके आगे का ध्यान रखते हुए हम इस बजट में रोजगार, कौशल, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर फोकस कर रहे हैं.

5 साल में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार

बजट पेश करते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि मुझे पांच साल के दौरान 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य उपयोगी सुविधाओं और पीएम के पहले के पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. इन पांच परियोजनाओं के पैकेज में 2 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे.

ईपीएफओ को लेकर हुए ये बड़े ऐलान

निर्मला सीतारमण ने कहा कि ईपीएफओ के तहत पहली बार रजिस्टर्ड होने वाले कर्मचारियों को 1 महीने के वेतन का 15 हजार रुपये तक तीन किस्तों में डायरेक्ट लाभ ट्रांसफर किया जाएगा.

रोजगार मिलने के पहले चार साल में ईपीएफओ योगदान के तहत नियोक्ता और कर्मचारी दोनों को डायरेक्ट प्रोत्साहन मुहैया कराया जाएगा.

नियोक्ताओं को समर्थन देने के लिए सरकार ने बजट में कहा कि कर्मचारियों को दो सालों तक उनके प्रतिमाह योगदान 3 हजार तक की पूर्ति की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

41 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

56 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago