देश

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लेकिन सड़कों पर जलजमाव से दिक्कत, जानें आज कहां होगी बारिश?

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में रविवार (13 जुलाई) को तेज बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया जिससे गर्मी और उमस से लगातार राहत मिल रही है.

बीते दिन सुबह के समय ही कई इलाकों में बारिश देखने को मिली थी हालांकि दोपहर के समय धूप निकल गई. लेकिन इस बीच आसमान में बादलों की मौजूदगी फिर भी रही.

वहीं शाम होते तक बादलों नें अपना रंग दिखाया और झमाझम बारिश हुई. जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन सड़कों पर पानी भर गया जिसके कारण रोजाना ट्रेवल करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

राजधानी मे आज मौसम का हाल

दिल्ली में आज भी बादल छाए रहेंगे साथ ही बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है. वहीं आज तापमान 26 डिग्री से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है.

आने वाले कई दिनों तक दिल्ली में मौसम ऐसा ही रहेगा, हल्की बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. वहीं मौसम विभाग ने भी राजधानी दिल्ली में 19 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है.

हालांकि इसके लिए किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. आने वाले दिनों की बात करें तो इस दौरान दिल्ली-NCR का तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है.

बारिश से हुई दिल्ली की हवा साफ

मानसून की शुरूआत होने के बाद से दिल्ली की हवा भी साफ दर्ज की जा रही है. केंद्रिय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए जानकारी दी कि राविवार (13 जुलाई) को दिल्ली का AQI Level 79 रहा है, जो अच्छा माना जाता है. इसके अलावा दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दिल्ली के AQI और साफ हवा पर अपनी खुशी जाहिर की.

जानें आपके शहर में कैसा रहेगी मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार (14 जुलाई) को पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजिस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

साथ ही दिल्ली समेत इन सभी राज्यो में 19 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें- पति से अलग हुईं स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहावाल, इंस्टाग्राम पर लिखी ‘दिल की बात’

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

22 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

55 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

57 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

3 hours ago