आस्था

सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी…चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sawan 2025: सावन महीने के पहले सोमवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. यह पावन महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, देशभर से भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु शिवजी को जल अर्पण कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ियों के लिए एक विशेष लेन बनाई गई है और मंदिर के आसपास के क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की गई है.

उन्होंने कहा, “सावन में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले एक महीने से तैयारियां की जा रही हैं. प्रयागराज से आने वाले कांवड़ियों के लिए एक विशेष मार्ग निर्धारित किया गया है. पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. मंदिर के आसपास ड्रोन से निगरानी की जा रही है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के पास बैरिकेडिंग की गई है.”

मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

वहीं, राजधानी लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में भी सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने शिव पूजा कर आशीर्वाद लिया. यहां भी सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं. लखनऊ के सेंट्रल डीसीपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया, “सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. पहले से किए गए इंतज़ामों को और बेहतर किया गया है. मंदिर परिसर और आसपास की सड़कों पर लाइटिंग और सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई गई है. साथ ही दुकानों को व्यवस्थित तरीके से लगाया गया है ताकि रास्ते खुले रहें और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो.”

सावन माह हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष का पांचवां महीना होता है और शिव भक्तों के लिए यह अत्यंत पावन माना जाता है. इस वर्ष श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई से हुई है और इसका समापन 9 अगस्त को होगा. इस पूरे महीने में भक्त उपवास रखते हैं, शिव मंत्रों का जाप करते हैं, भजन-कीर्तन गाते हैं और रुद्राभिषेक करते हैं, जिसमें दूध, दही, शहद, गंगाजल आदि पवित्र द्रव्यों से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है.

यह भी पढ़ें- Sawan 2025: किस समय करना चाहिए रुद्राभिषेक? पालन न करने पर मिल सकता है अशुभ फल, जानें इस सावन कौन से दिन है शुभ

इस महीने के प्रत्येक सोमवार को विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है, जिसे सावन का सोमवार कहा जाता है. वहीं मंगलवार को माता पार्वती की उपासना की जाती है. कई श्रद्धालु इस दौरान कठोर व्रत रखते हैं, जिसमें अनाज का सेवन नहीं किया जाता और केवल फल, दूध व व्रत में मान्य आहार ही लिया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

15 minutes ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

35 minutes ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

1 hour ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

2 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

3 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

3 hours ago