Bharat Express DD Free Dish

पति से अलग हुईं स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहावाल, इंस्टाग्राम पर लिखी ‘दिल की बात’

Saina Nehwal: साइना नेहावाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग हो गईं हैं. जिसको लेकर साइना नेहावाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बयान जारी किया है. साइना नेहावाल और पारुपल्ली कश्यप की शादी 7 साल पहले 2018 में हुई थी.

"पति से अलग हुईं स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहावाल, इंस्टाग्राम पर लिखी ‘दिल की बात’ - भारत एक्सप्रेस"

Indian shuttle queen, former national badminton champion, Saina’s marriage dissolution, Saina’s relationship split, top Indian shuttler.

Saina Nehwal: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहावाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग हो गईं हैं. जिसको लेकर साइना नेहावाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बयान जारी किया है. साइना नेहावाल और पारुपल्ली कश्यप की शादी 7 साल पहले 2018 में हुई थी.

साइना नेहावाल एक ओलंपियन हैं. उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. साइना भारत की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व का नंबर वन शटलर होने का गौरव प्राप्त है. उन्होंने 2015 में वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में पहला पायदान हासिल किया था.

भारत के स्टार शटलर रहे हैं पारुपल्ली

वहीं पारुपल्ली कश्यप भी भारत के स्टार शटलर रहे हैं. उन्होंने 2014 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. कश्यप ने भी मेन्स गेम में कई बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

Saina Nehwal
साइना नेहावाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा ये नोट

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात

हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में साइना नेहावाल और पारुपल्ली कश्यप एक साथ ट्रेनिंग लेते थे. इसी दौरान दोनों नजदीक आए और प्यार हो गया. लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली.

साइना नेहावाल ने अपनी सेपरेशन की घोषणा करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,

जिंदगी कभी-कभी हमें अलग दिशाओं में ले जाती है. मैं और परुपल्ली काफी सोच विचार कर अलग होने का फैसला किया है. हम एक-दूसरे के लिए शांति और तरक्की चुन रहे हैं. हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद.

बैडमिंटन क्षेत्र में भारत को बनाया नंबर वन

साइना नेहावाल को भारत में दोबारा से बैडमिंटन को जिंदा करने के लिए जाना जाता है. उनसे पहले प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद ने ही भारत का बैडमिंटन में नाम ऊंचा किया था. उनके बाद ऐसा कोई खिलाड़ी जिसने बैडमिंटन में भारत की वैश्विक स्तर पर पहचान बनाया वो साइना नेहावाल ही थी.

ये भी पढ़ें- तलाक मिला तो दूध से क्यों नहाने लगा अली? वीडियो में बताए बीबी के राज; हो गया वायरल

बैडमिंटन में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी

उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में विमेन सिंगल्स के क्वार्टर फाइन में पहुंचकर इतिहास बना दिया. 2012 के लंदन ओलंपिक में उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए पोडियम पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनी. साइना ने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था.

पारुपल्ली कश्यप 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे. पारुपल्ली 2012 के लंदन ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे. ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read