भारी बारिश में काम कर रहे डिलीवरी एजेंटस के लिए इन्फलुएंसर ने किया ये नेक काम
Delivery Agent: जिंदगी हर किसी के लिए आसान नहीं होती है. हर किसी की जिंदगी में कई तरह की समस्याएं होती है. वहीं जीविकोपार्जन और अपना पेट भरने के लिए लोग बारिश हो या फिर चिलचिलाती धूप हर मौसम में अपनी ड्यूटी बखूबी निभाते है. लेकिन, जरा सोचिए जब आप बारिश की शाम में अपने घर पर बैठ कर एक कप चाय का आनंद ले रहे होते हैं और फूड डिलवरी ऐप पर ऑर्डर किए गए स्नैक्स का इंतजार कर रहे होते हैं तो वहीं एक आदमी भारी बारिश का सामना करते हुए आपके द्वारा दिया गया ऑर्डर समय पर पहुंचाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. देखते ही देखते कुछ देर के बाद आपका ऑर्डर समय पर घर पहुंच भी जाता है, जो किसी डिलीवरी एजेंट के जरिए तेज बारिश में भीगते हुए लाया जाता है. भले ही मौसम की स्थिती गंभीर हो, बारिश हो रही हो या फिर तपती गर्मी का कहर जारी हो एक डिलीवरी बॉय को लोगों का ऑर्डर समय पर उसके घर पहुंचाना ही उनकी ड्यूटी होती है.
डिलीवरी एजेंट के इस मेहनत को देखते हुए सिद्ध लोकरे नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर एक छोटा रिलैक्स स्टेशन बनाने की पहल की है. जिसमें सड़क के किनारे स्थापित स्टॉल के जरिए एजेंटों के लिए चाय समोसा, नाश्ता और रेनकोट भी प्रदान किया जा रहा है. यह रिलैक्स स्टेशन हमारे डिलीवरी एजेंटों को उनकी जी तोड़ मेहनत के बीच कुछ पल आराम और सुकून के देते हैं, जो खुद हमें आराम और भोजन प्रदान करने में कभी असफल नहीं होते है. वे खराब मौसम या गर्मी की परवाह किए बिना वह करना पसंद करते है जो वे कर रहे हैं.
ये भी पढे़ं:भारी बारिश का असर रेलवे पर भी, नौ दिन में 700 से ज्यादा एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें हुई रद्द
इस पहल को लोगों ने काफी पसंद भी किया है, लोग इस पहल की काफी सराहना कर रहे हैं. लोगों ने लोकारे को उनके इस बेहतरीन सामाजिक प्रयास के लिए धन्यवाद दिया. इसके अलावा सोशम मीडिया पर भी उनके काम की जमकर सराहना हो रही है.
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…