देश

Karauli Gangrape: राजस्थान में दलित लड़की के साथ क्रूरता की हदें पार; सामूहिक बलात्कार के बाद तेजाब से जलाया चेहरा, कुएं में मिला शव

Karauli Gangrape: राजस्थान के करौली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 19 वर्षीय दलित लड़की को ऐसी यातनाएं दी गईं, जिसके बारे में सुनकर रूह कांप जाए. दरअसल, एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर पहले सामूहिक बलात्कार किया गया. उसके बाद चेहरे को तेजाब से जला दिया गया. करौली के नादौती थाना क्षेत्र के भीलापाड़ा रोड पर गुरुवार को एक कुएं में लड़की का शव मिला है. एक पुलिस अधिकारी ने इस भयावह घटना के बारे में जानकारी दी है. पुलिस ने कहा कि आगे की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि भीलापाड़ा रोड पर स्थित एक कुएं में एक लड़की का शव है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान मोहनपुरा गांव निवासी के रूप में हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिए हिंडौन के जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आगे की जांच जारी है…”

यह भी पढ़ें: प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से भागकर भारत आई थी सीमा हैदर, अब चिंतित पाक ने मोदी सरकार से लगाई ये गुहार

पीड़ित परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नदौती पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा पीड़िता का शव कुएं से बाहर निकाले जाने के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मृतक के चेहरे पर तेजाब डालने के दाग पाए गए हैं, जिसके चलते परिजन हत्या का आरोप लगाकर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें: आलोक को बीच से हटाने की प्लानिंग कर रहा था मनीष! SDM Jyoti Maurya के बेवफाई के Chats हुए वायरल

बीजेपी ने की कांग्रेस सरकार की आलोचना

मामले की जानकारी मिलने पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा भी जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने एसिड अटैक में लड़की की मौत और कुएं में शव मिलने की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई. इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों पर बढ़ते एसिड अटैक के मामलों में कोर्ट ने कड़ी कानूनी प्रक्रिया लागू की है, लेकिन राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण आज एक मासूम लड़की की जान चली गयी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

14 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

23 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

25 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago