Bharat Express DD Free Dish

Social Media Post

बिहार चुनाव के ठीक एक दिन बाद यानी 15 नवंबर को लालू परिवार में एक और टूट हुई. दरअसल, रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से संबंध तोड़ने की बात कही और उन्होंने संजय यादव और रमीज पर दबाव डालने का आरोप लगाया. इस पूरे मामले को लेकर अब लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव भड़क गये हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले को लक्ष्मी पूरी की याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब देने का निर्देश दिया है. गोखले पर आरोप था कि उन्होंने झूठे आरोप लगाए थे कि लक्ष्मी पूरी ने स्विट्जरलैंड में काले धन से संपत्ति खरीदी है.

कॉमेडियन एक्टर कृष्णा अभिषेक ने अपने पारिवारिक झगड़े के बीच अपने मामा-एक्टर गोविंदा के साथ समझौता करने की इच्छा के बारे में बात की.

फूड डिलवरी ऐप पर ऑर्डर किए गए स्नैक्स या अन्य खाद्य पदार्थ को अपनी मेहनत से लोगों तक पहुंचाने वाले इन एजेंटों के लिए इस पहल की सभी सराहना कर रहे हैं.