केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान.
बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चिराग पासवान की लोकसभा सदस्यता को एक बीजेपी नेता ने पटना हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए इलेक्शन कमीशन में शिकायत की है. जिसमें उसने कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
बीजेपी नेता राकेश सिंह ने चिराग पासवान पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में जानकारियों को छुपाया है. रेप केस में दूसरे नंबर के आरोपी होने के बाद भी चिराग पासवान ने बताया था कि उनपर कोई भी केस दर्ज नहीं है.
राकेश सिंह का आरोप है कि चिराग पासवान ने अपनी संपत्ति का गलत ब्योरा चुनाव को आयोग दिया था. जिसमें उन्होंने खगड़िया के शहरबन्नी में स्थित पैतृक घर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी. सिर्फ पटना स्थित घर के बारे में जिक्र किया था. शहरबन्नी में उनके पास 80 एकड़ जमीन है. जिसके बारे में भी नहीं बताया.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने किया वाढवण पोर्ट का शिलान्यास, 12 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें बंदरगाह से जुड़ी ये खास बातें
शिकायत में ये भी कहा गया है कि उन्होंने जिस बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज से 2005 में बीटेक की पढ़ाई करने का दावा किया है वो भी पूरी तरह से गलत है.
-भारत एक्सप्रेस
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…
भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…