Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चिराग पासवान की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग, बीजेपी नेता ने हाई कोर्ट, SC और चुनाव आयोग से की शिकायत, लगाए ये गंभीर आरोप

बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

chirag paswan LJP

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान.

बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चिराग पासवान की लोकसभा सदस्यता को एक बीजेपी नेता ने पटना हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए इलेक्शन कमीशन में शिकायत की है. जिसमें उसने कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बीजेपी नेता राकेश सिंह ने चिराग पासवान पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में जानकारियों को छुपाया है. रेप केस में दूसरे नंबर के आरोपी होने के बाद भी चिराग पासवान ने बताया था कि उनपर कोई भी केस दर्ज नहीं है.

संपत्ति के बारे में जानकारी छुपाई

राकेश सिंह का आरोप है कि चिराग पासवान ने अपनी संपत्ति का गलत ब्योरा चुनाव को आयोग दिया था. जिसमें उन्होंने खगड़िया के शहरबन्नी में स्थित पैतृक घर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी. सिर्फ पटना स्थित घर के बारे में जिक्र किया था. शहरबन्नी में उनके पास 80 एकड़ जमीन है. जिसके बारे में भी नहीं बताया.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने किया वाढवण पोर्ट का शिलान्यास, 12 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें बंदरगाह से जुड़ी ये खास बातें

डिग्री को भी फर्जी बताया

शिकायत में ये भी कहा गया है कि उन्होंने जिस बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज से 2005 में बीटेक की पढ़ाई करने का दावा किया है वो भी पूरी तरह से गलत है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital