देश

जनसांख्यिकीय बदलावों पर हाई लेवल कमेटी ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

देश में बदलती आबादी के पैटर्न और उससे जुड़े कारणों को समझने के लिए बनी हाई लेवल कमेटी ने अपनी कामकाज की रफ्तार बढ़ा दी है. समिति ने केंद्रीय गृह मंत्री को जानकारी दी है कि वह अब सीधे जमीनी हकीकत समझने के लिए अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेगी. इसका मकसद सिर्फ आंकड़ों तक सीमित न रहकर असल हालात को नजदीक से देखना और समझना है.

कमेटी का कहना है कि हर क्षेत्र की स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए वहां जाकर स्थानीय प्रशासन, विशेषज्ञों और संबंधित पक्षों से बातचीत जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत प्रश्नावली भी तैयार की गई है. इस प्रश्नावली के जरिए राज्यों से पहले ही जरूरी जानकारियां जुटाई जाएंगी, ताकि दौरे और ज्यादा उपयोगी और इंटरैक्टिव बन सकें.

गृह मंत्रालय का समर्थन और निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री ने समिति की इस रणनीति की सराहना की है. उन्होंने गृह सचिव को साफ निर्देश दिए हैं कि समिति को अपने कामकाज और दौरों के दौरान हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए. साथ ही, गृह मंत्री ने यह भी कहा कि समिति जल्द से जल्द अपनी सिफारिशें तैयार करे, ताकि इस अहम मुद्दे पर ठोस कदम उठाए जा सकें.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को ‘हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन’ की घोषणा की थी. इसी पहल के तहत यह समिति बनाई गई है, जिसका उद्देश्य देश में अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों का अध्ययन करना है.

सरकार का मानना है कि आबादी में हो रहे इन बदलावों के पीछे कई सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक कारण हो सकते हैं, जिनकी गहराई से जांच जरूरी है.

इस हाई लेवल कमेटी की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर कर रहे हैं. इसके अलावा समिति में जनगणना आयुक्त, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा, रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव और पीएमईएसी की सदस्य डॉ. शमिका रवि भी शामिल हैं. ये सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ हैं.

क्या करेगी यह समिति?

समिति का काम सिर्फ डेटा इकट्ठा करना नहीं है, बल्कि उन कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण करना भी है जिनकी वजह से जनसांख्यिकीय बदलाव हो रहे हैं. इसके बाद यह समिति नीति, कानून और प्रशासन से जुड़े सुझाव भी देगी, ताकि सरकार को भविष्य में बेहतर निर्णय लेने में मदद मिल सके.

यह भी पढ़ें: क्या है कामराज प्लान? BJP और मोदी सरकार ने किया लागू तो सियासत में आएगा 1963 का दौर

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago