दिल्ली में हर हफ्ते बढ़ रहे डेंगू के मामले
राजधानी दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. जिसने इसके अब तक के आए आकड़े को 2000 के करीब पहुंचा दिया है. बीते 24 घंटे में दर्ज हुए मामलों को भी जोड़ दे तो इस हफ्ते कुल मिलाकर अब तक 304 डेंगू के केस रिकॉर्ड हो चुके हैं. जिससे इस साल अब तक कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या 1876 तक जा पहुंची है.
दिल्ली में मच्छरों ने खतरनाक रूप ले लिया है, जिनसे डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं. इस साल राजधानी ने पिछले साल को रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हर नए एक सप्ताह में पिछले हफ्ते की तुलना में और अधिक डेंगू के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. मंगलवार को एक हफ्ते की जो रिपोर्ट आई उसमें 304 मामले दर्ज हैं.
दिल्ली में बारिश के बाद मच्छरों ने शहर में आतंक फैलाया हुआ है, जिससे डेंगू का खतरा और बढ़ता जा रहा है. अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. पिछले हफ्ते स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आकड़ों के अनुसार 17 अक्टूबर तक डेंगू के 314 मामले दर्ज किए गए थे. वहीं इसके ठीक एक हफ्ते पहले यानि 10 अक्टूबर को डेंगू के 254 केस सामने आए. इन आकड़ों पर बात की जाए तो यह काफी डराने वाले हैं क्योंकि इसकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इस साल अब तक डेंगू के 1876 मामले सामने आ चुके हैं जो काफी चिंता का विषय है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…
फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…
Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…
Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…
PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25…