Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में डेंगू के मामले हैरान करने वाले, हर हफ्ते बढ़ रहा है मरीजों का आंकड़ा

दिल्ली में डेंगू के मामले हैरान करने वाले, हर हफ्ते बढ़ रहा है मरीजों का आंकड़ा

दिल्ली में हर हफ्ते बढ़ रहे डेंगू के मामले

राजधानी दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. जिसने इसके अब तक के आए आकड़े को 2000 के करीब पहुंचा दिया है. बीते 24 घंटे में दर्ज हुए मामलों को भी जोड़ दे  तो इस हफ्ते कुल मिलाकर अब  तक 304 डेंगू के केस रिकॉर्ड हो चुके हैं. जिससे इस साल अब तक कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या 1876 तक जा पहुंची है.

दिल्ली में मच्छरों ने खतरनाक रूप ले लिया है, जिनसे डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं. इस साल राजधानी ने पिछले साल को रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हर नए एक सप्ताह में पिछले हफ्ते की तुलना में और अधिक डेंगू के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. मंगलवार को एक हफ्ते की जो रिपोर्ट आई उसमें 304 मामले दर्ज हैं.

आंकड़ों में हो रहा लगातार इजाफा

दिल्ली में बारिश के बाद मच्छरों ने शहर में आतंक फैलाया हुआ है, जिससे डेंगू का खतरा और बढ़ता जा रहा है. अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी  बढ़ती जा रही है. पिछले हफ्ते स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आकड़ों के अनुसार 17 अक्टूबर तक डेंगू के 314 मामले दर्ज किए गए थे. वहीं इसके ठीक एक हफ्ते पहले यानि 10 अक्टूबर को डेंगू के 254 केस सामने आए. इन आकड़ों पर बात की जाए तो यह काफी डराने वाले हैं क्योंकि इसकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.  इस साल अब तक डेंगू के 1876  मामले सामने आ चुके हैं जो काफी चिंता का विषय है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital