Categories: नवीनतम

पिगी बैंक खरीदने गई 12 साल की बच्ची सरकारी गेस्ट हाउस में खून से लथपथ मिली !

यूपी के कन्नौज जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं. जहां  पिगी बैंक खरीदने घर से बाहर गई 12 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ  तिरवा इलाके के एक सरकारी गेस्ट हाउस के परिसर से मिली. बच्ची के साथ रेप होने की बात कही जा रही है. बच्ची के परिजनों ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.

नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म और अभद्रता के मामलों में कोई लगाम नहीं लग पा रहा है. आय दिन लड़कियों के साथ रेप और छेडछाड़ जैसी खबरे सामने आती रहती हैं. मंगलवार को कन्नौज शहर में रहने वाली 12 साल की एक बच्ची घर में बताकर गई थी कि वो गुल्लक खरीदने बाजार जा रही है. लेकिन वो घंटो बाद भी घर वापस नहीं लौटी. जब काफी देर होने के बाद भी वो घर नहीं आई, तो  परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. बच्ची के हैरान-परेशान मां-बाप  उसे पूरे शहर में खोज रहे थे, इसी बीच पुलिस को खबर मिली की एक बच्ची सरकारी गेस्ट हाउस के परिसर में खून से लथपथ हालत में पड़ी है. जिसेक बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को इस घटना की सूचना दी.

घटना का एक वीडियो आया सामने

जिस सरकारी गेस्ट हाउस के परिसर से बच्ची को पाया गया वहां का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो को आस-पास के कुछ लोग रिकॉर्ड कर रहे थे. वीडियो में एक पुलिसकर्मी लड़की को अस्पताल ले जाने के लिए एक ऑटो-रिक्शा में ले जाता हुआ दिखाई दे रहा था. पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के अनुसार, “लड़की रविवार को गुल्लक खरीदने के लिए घर से निकली थी.  मगर, वह जब काफी देर होने के बाद भी घर नहीं लौटी, तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.”  उन्होंने बताया कि, “गेस्ट हाउस के गार्ड ने बच्ची को खून से लथपथ और दर्द से कराहते हुए देखा, तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे और नाबालिग को अस्पताल ले गए. बाद में लड़की को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया.

घायल बच्ची को जिला प्रशासन ने इलाज के लिए  कानपुर के हैलट हॉस्पिटल  में भर्ती किया था. लेकिन बच्ची की हालत लगातार गंभीर होती जा रही थी जिसपर डॉक्टर्स ने उन्हें बड़े अस्पताल में शिफ्ट करने की सलाह दी. बच्ची के परिजनों ने ऐसा ही किया और तुरंत उसे कानपुर के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल रीजेंसी में भर्ती कराया गया.  शहर के सबसे बड़े अस्पताल ने बच्ची का इलाज तुरंत शुरु किया और उसकी नाजुक हालत को देखते हुए आईसीयू में एडमिड किया.

रेप का किया गया प्रयास –  परिजन

घर से बाहर पिगी बैंक खरीदने गई बच्ची बुरी तरह से खून में लथपथ पाई गई जिसने उसके परिजनों को हैरानी में डाल दिया.  परिजनों का कहना है बच्ची के साथ रेप का प्रयास हुआ था. उसके बाद उसको बुरी तरह घायल करके सड़क पर फेंक दिया गया.  रेप की बात पर  एसपी का कहना है कि, “ऐसा प्रतीत होता है कि नाबालिग के साथ एक युवक भी था. मगर, बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हो सकी है क्योंकि अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है. युवक की पहचान की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहा जा सकता है कि लड़की के साथ रेप हुआ या नहीं’.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

7 minutes ago

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

31 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

37 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

40 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

49 minutes ago