देश

यूपी के इस जिले में डेंगू का तांडव, इनकम टैक्स अधिकारी समेत 5 की मौत, दूसरे जिलों में भी कहर जारी

यूपी के कई जिले डेंगू की चपेट में आ चुके हैं. कानपुर में भी डेंगू के केस सामने आ चुके हैं.अब मुरादाबाद मंडल में डेंगू ने कहर बरपा दिया है. हालातलगातार बिगड़ रहे हैं.बताया जाता है कि पिछले दो दिनों में डेंगू से पांच लोगों की मौत हो गई.अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ रही है. रामपुर में रिटायर्ड आयकर आयुक्त और एक बच्चे की डेंगू से मौत हो गई

इसी प्रकार जोया ब्लॉक के सरकड़ा गांव में 16 घंटे के भीतर तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया. गांव में मातम पसर गया है.इस वजह से दीपावली का त्योहार भी फीका रहा. गांव में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं.घर-घर में लोग बीमार हैं. इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर बीमार लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे और दवाएं भी बांटी. उधर मुरादाबाद में दर्जनों लोग डेंगू से पीड़ित हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर होने लगी है.

दीपावली के दिन जहां दो लोगों की मौत हुई तो वहीं इसके एक दिन पहले 23 अक्टूबर को भी गांव निवासी एक किसान की मौत हुई थी. गांव में महज 16 घंटे में तीन मौतों से गांव में मातम छा गया. गांव निवासी किसान नफीस की मौत 23 अक्तूबर को हुई थी। अगले दिन गांव निवासी चित्रेश गुप्ता और महिला बलवीरी की भी मौत हो गई.

माहौल इतना गमगीन हो गया है कि दुख के कारण लोगों ने दीपावली पर ना लाइटिंग की और ना ही दीप प्रजज्वलित किए.इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ चुका है.मरीजों के इलाज के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं.लोगों का कहना है कि अगर डेंगू की रोकथाम के जल्द ही मजबूत उपाय नहीं किए गये तो हालात भयावह हो सकते हैं .स्वास्थ्य महकमे के अफसर अभी जांच के बाद ही डेंगू से मौत की पुष्टि करने की बात कह रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

8 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

9 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

9 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago