मनोरंजन

ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब कैसी है Tiku Talsania की तबीयत? बेटी ने शेयर किया पिता का हेल्थ अपडेट, बोलीं-पापा अब काफी…

Tiku Talsania Health Update: ‘पार्टनर’ और ‘धमाल’ जैसी हिट फिल्मों के एक्टर टीकू तलसानिया अपने एक्टिंग की वजह से अपने फैंस के दिलों में राज करते हैं. टीकू तलसानिया ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थकते हैं. लेकिन इस बीच टीकू तलसानिया अपनी सेहत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.

दरअसल, 10 जनवरी को उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया. पहले खबर आई थी कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ था. इसके बाद एक्टर की पत्नी ने बताया कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है. इस बीच टीकू तलसानिया की बेटी शिखा ने इंस्टाग्राम पर हेल्थ अपडेट शेयर किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

अब कैसी है टीकू तलसानिया की तबीयत?

शिखा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट यानी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सभी को शुक्रिया कहा है. उन्होंने लिखा है कि आप सभी की दुआओं के लिए दिल से शुक्रिया. हम सभी के लिए यह एक भावनात्मक समय था लेकिन हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पापा अब पहले से काफी बेहतर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.

बेटी ने दिया हेल्थ अपडेट

शिखा ने आगे लिखा हम कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के आभारी हैं जिन्होंने हर तरह से बेहतर कोशिश की है. जो हो सकता था उन्होंने किया. साथ ही आप सभी प्रशंसकों का भी शुक्रिया जिनसे भरपूर सहयोग और प्यार मिला है. पापा के जितने भी फैन्स हैं उन्हें भी दिल से शुक्रिया. इसी के साथ शिखा ने रेड हार्ट इमोजी भी बनाई है.

यह भी पढ़ें: WAVE OTT पर फिल्म देख बोले नरेश वशिष्ठ- “जाइए, आप कहां जायेंगे” जैसी फिल्मों को सरकार को प्रोत्साहित करना चाहिए

फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आया ब्रेन स्ट्रोक

बता दें कि जैसे ही टीकू के गंभीर बीमार होने की खबर सामने आई तो हर कोई टेंशन में आ गया था. हालांकि टिकू को लेकर पहले खबर आई कि एक्टर को हार्ट अटैक आया है लेकिन बाद में उनकी वाइफ ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक आया है. एक्टर की वाइफ ने बताया था कि वो एक फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे और इस दौरान उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी जिसके बाद उन्हें जल्द अस्पताल में एडमिट कराया गया.

कई फिल्मों में किया काम

टीकू अपनी शानदार फिल्मों और कॉमेडी के लिए काफी मशहूर हैं. उन्होंने ‘अंदाज अपना अपना’, ‘कुली नंबर 1’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘हंगामा ‘और ‘राजू चाचा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा अगर टीकू की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया था. वहीं अब टीकू की खराब हालत के दौरान उनके फैंस और चाहने वालों ने उनके लिए दुआ की और अब सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि एक्टर जल्दी ठीक होकर घर चले आए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

6 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

6 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

6 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

7 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

7 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

7 hours ago