खेल

जय शाह की जगह देवजीत सैकिया BCCI के नए सचिव बने, प्रभतेज भाटिया कोषाध्यक्ष बनाये गए

असम के पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया को रविवार को यहां आयोजित विशेष आम बैठक में क्रमशः बीसीसीआई के नए सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया है.

अंतिम सूची में सिर्फ दो ही नाम थे

बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी अचल कुमार ज्योति, जो पहले भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यरत थे, द्वारा जारी की गई अंतिम सूची में सैकिया और भाटिया ही एकमात्र नाम थे.

असम क्रिकेट संघ के अध्यक्ष तरंगा गोगोई ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज बीसीसीआई के मुंबई कार्यालय में असम क्रिकेट एसोसिएशन के शीर्ष परिषद सदस्यों के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया और प्रभतेजबी को कोषाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई. आप दोनों को अपने नए प्रयासों में जबरदस्त सफलता और पूर्णता की शुभकामनाएं! आपका नेतृत्व और विशेषज्ञता भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाए!”

कब खाली हुआ था पद?

असम के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चार प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले सैकिया, 1 दिसंबर को जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव थे. उन्होंने पहले बीसीसीआई के संयुक्त सचिव के तौर पर काम किया था, यह पद एक अन्य चुनाव प्रक्रिया के जरिए भरा जाना है.

यह भी पढ़ें- BGT में करारी हार के बाद सख्त हुआ BCCI, सभी खिलाड़ियों को मिली घरेलू टूर्नामेंट खेलने की हिदायत

दूसरी ओर, भाटिया कोषाध्यक्ष की भूमिका में तब आए जब उनके पूर्ववर्ती आशीष शेलार ने महाराष्ट्र राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल होने के बाद पद छोड़ दिया. भाटिया छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) से हैं और बीसीसीआई की शीर्ष परिषद में पहले भी काम कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

क्या पापों से मुक्ति दिलाती है अपरा एकादशी? जानिए इसका असली आध्यात्मिक संदेश

Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…

4 seconds ago

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

2 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

9 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

12 minutes ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

21 minutes ago