देश

Deoria: महिला की मौत की खबर से पसरा मातम, कुछ देर बाद होने लगी अंतिम संस्कार की तैयारी, फिर आया कॉल और…

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अजीब मामला सामने आया है. जहां पर एक महिला की मौत की सूचना के बाद घर में मातम फैल गया. जिसके बाद घर का माहौल पूरी तरह से बदल गया. आनन-फानन में परिजन महिला की अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे. घर पर अचानक से लोग जुटने लगे और अंतिम संस्कार की तैयारियों को अंतिम रूप देने लगे, तभी अचानक एक कॉल आया और सब कुछ बदल गया. अस्पताल से लौटते समय एक कॉल आया कि महिला अभी जीवित है ये सुनकर घरवाले एक दम चौंक गए और खुश होने लगे.

क्या था मामला ?

मामला थाना महुवाडीह क्षेत्र के गांव बेलवा बाजार में रहने वाले एक शख्स की पत्नी मीना देवी का है. जो काफी समय से सांस की बीमारी है. कुछ दिन पहले मीना की तबियत अचानक बिगड़ने लगी, तो परिजन नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जिसके बाद जिला अस्पताल में भी महिला का इलाज किया जाता है. लेकिन कुछ समय बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी महिला को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया. जहां महिला को आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया और उनका इलाज चलने लगा. बीते दिन शुक्रवार को डक्टरों ने महिला के बेटे से कहा कि इनकी छुट्टी कर लीजिए और इनकी घर पर अब सेवा कीजिए.

ये भी पढ़ें: Baba Ramdev: ‘महिलाएं साड़ी-सलवार में अच्छी लगती हैं और न पहने तो भी…’- रामदेव के बयान पर बवाल, स्वाति मालीवाल बोलीं- देश से माफी मांगें बाबा

सांस थमने का हुआ अहसास

जिसके बाद बेटा महिला को लेकर वापस घर लेकर आ रहा होता है उसी दौरान बेटे को लगता है कि उसकी मां की सांस थम गई है और वह अब इस दुनिया में नही रही. फिर टिंकू ने घर वालो को फोन पर बता दिया की मां की मृत्यु हो गयी है. वो उनको लेकर घर के लिए निकल पड़ा है. जिसके बाद घर में मातम फैल जाता है. लोग रोना शुरु कर देते है और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरु हो जाती है.

‘मां अभी जीवित है’

फिर कुछ समय बाद दुबारा कॉल आता है कि मां अभी जीवित हैं और उनकी सांसे चल रही हैं. जिसके बाद मां को प्राइवेट अस्पताल ले जाया जाता है और इलाज कराया जाता है. ये सुनकर घरवाले खुश होते है. फिलहाल महिला अभी ठीक है और घर पर रह रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

2 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

37 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

46 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

52 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

1 hour ago