Sarson Aur Kapoor: क्या आप जानते है कि आपकी तरक्की का सामान आपके किचन में ही है. यह हमारा नहीं बल्कि ज्योतिष के जानकारों का कहना है. उनके अनुसार रसोईघर में भोजन बनाने मे उपयोग होने वाले कुछ पदार्थ ऐसे भी हैं, जिनसे जुड़े टोटके आपकी किस्मत रातो रात बदल सकते हैं.
यह उपाय न केवल आपकी संपत्ति में इजाफा करते हैं, बल्कि आपके जीवन को भी खुशहाल बनाते हैं. अगर बात करें इन चीजों की तो इनमें सबसे अहम है पीली सरसों. शादी-विवाह से लेकर शुभ कार्यक्रमों में इसका उपयोग होता है. पीली सरसों का यह उपाय निगेटिव एनर्जी को भी आपके घर से दूर रखती है. आइए जानते हैं इन उपायों को कैसे किया जाए.
इस तरह का उपाय उन लोगों के लिए विशेष तौर पर लाभप्रद है, जो आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. इसके अलावा जिनकी आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो उन्हें भी इसका लाभ मिल सकता है.
इस उपाय के लिए किसी एक गुरुवार के दिन पीली सरसों लेते हुए उसे गंगाजल से धोना है. अब सरसों के इन दानों को सुखाने के बाद इनके साथ कपूर के कुछ टुकड़े ले लें. अब एक पीले रंग का कपड़ा लेते हुए सरसों और कपूर को इसमें रखकर गांठ बांध लें. फिर इसे अपने घर के मुख्य द्वार के उपर धागे या रस्सी का उपयोग करते हुए लटका दें. कुछ ही दिन में आपको आगे की तरक्की का राह दिखाई देने लगेगा.
ये भी पढ़ें: Today horoscope: मिथुन और सिंह राशि के लोगों को इस काम से बचना होगा, जानिए आज का राशिफल
जिस घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है, वहां स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अलावा धन की हानि भी होती है. कई तरह की समस्याओं के कारण घर के लोग मानसिक तौर पर भी परेशान रहते हैं. इन सारी समस्याओं में पीली सरसों के यह उपाय कारगर हो सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले घर में बने मंदिर में पीली सरसों के कुछ दानों को बिखेरना होगा. इसके बाद पूरे घर में भी ऐसा ही करें. इससे नकारात्मक शक्तियां घर से दूर रहती हैं और सकारात्मकता बढ़ती है.
इस उपाय से मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान
माना जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए एक चांदी की कटोरी में पीली सरसों के कुछ दानों के साथ कपूर को जलाना चाहिए. इससे घर से दरिद्रता दूर होती है और धन के आगमन के रास्ते बनते हैं.
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…