देश

Deoria Murder Case: पूरे परिवार को खो चुके देवेश की मदद को बढ़े सैकड़ों हाथ, 20 लाख की मिली मदद, US निवासी ने मकान बनवाने का किया वादा

Deoria Murder Case: रविवार को देवरिया में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के साथ ही प्रदेश के तमाम हिस्सों से पहुंचे नेता ने हत्याकांड में मारे गए सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिवार के चार लोगों को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग जुटे और सत्य प्रकाश दुबे के बड़े बेटे को सांत्वना दी. इसी के साथ सांसद और विधायकों सहित तमाम लोगों ने देवेश को लाखों रुपए की आर्थिक मदद भी दी. इस अवसर पर न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे और शोक प्रकट किया.

इन लोगों ने की देवेश की आर्थिक मदद

बता दें कि रविवार को देवरिया जिले से सोन्दा स्थित अक्षय वाटिका में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर वर्तमान के साथ ही पूर्व विधायक व सांसद के साथ ही तमाम लोग मौजूद रहे. इस मौके पर जहां सदर विधयाक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी तो वहीं पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने देवेश को तीन लाख की आर्थिक मदद की. सांसद रविंद्र कुशवाहा ने एक लाख, खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने 2 लाख, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने 51 हजार, पंकज जायसवाल ने 1 लाख, प्रधानाचार्य ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी  ने 1 लाख, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने 1 लाख रुपये की मदद देवेश को की. इस मौके पर एक ही पल में अपने पूरे परिवार को खो देने वाले देवेश की आंखें नम थीं तो वहीं उसके साथ ही मौजूद लोग भी दुखी दिखाई दिए.

इन्होंने भी दिया सहयोग

अखिल भारतीय वैदिक सहायता समूह के प्रतिनिधि वैदिक दुर्गेश पाण्डेय ने 95 हजार, तो वहीं विधायक जयप्रकाश निषाद ने 1 लाख 1 हजार, राजेश सिंह दयाल ने 2 लाख, मणिशंकर मिश्र ने एक लाख 10 हजार, करणी सेना के अध्यक्ष वीरू सिंह ने 51 हजार, संजय तिवारी प्रमुख प्रतिनिधि देसही ने 2 लाख, शंकाराचार्य परिषद के अध्यक्ष शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरुप ने 51 हजार,काली मिश्र मैनपुरी ने 50 हजार, सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पाण्डेय ने 21 हजार रुपये की मदद देवेश को की. तो दूसरी ओर देवेश को मकान देने के लिए बिहार प्रान्त के सिवान के रहने वाले सुंदर मिश्र जो कि वर्तमान में अमेरिका में हैं, ने देवेश को 2BHK का मकान बनवाकर देने का वादा किया है.

ये भी पढ़ें- Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड के दोनों पक्षों से मिलकर ओम प्रकाश राजभर ने व्यक्त की शोक संवेदना, शेयर की तस्वीरें

मैं सपा की धमकियों से डरने वाला नहीं

दूसरी ओर इस मौके पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सपा पर हमला बोला और कहा कि, समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा कि, सपा के गुंडे मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि “मैंने ये हत्या करवाई है और देवेश दुबे हत्यारा है. उसे गिरफ्तार करो.” शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि, उनके इस आरोप पर मैं चुनौती देना चाहता हूं कि मेरी चाहे 1000 बार जांच करवा लें. उन्हें कुछ भी नहीं मिलेगा. क्योंकि वे लोग मुझपर झूठे आरोप लगा रहे हैं. मैं सपा की धमकियों से डरने वाला नहीं. इसी के साथ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि ये लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर ही मुझे धमकियां दे सकते हैं. सामने आकर उनको कुछ कहने की हिम्मत नहीं है.

जानें क्या है मामला

बता दें कि 2 अक्टूबर की सुबह ग्रामसभा फतेहपुर लेड़हा के अभयपुर टोला के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद यादव की हत्या हो गई थी. इस पर क्रोधित हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर डंडे व गोली से सत्यप्रकाश सहित उनकी पत्नी और तीन बच्चों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था. इस घटना में हत्यारे उनके एक बेटे को मरा समझकर छोड़ गए थे. घटना बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है तो वहीं एक बेटी की शादी होने के कारण वह भी घर में नहीं थी. तो सत्यप्रकाश दुबे का बड़ा बेटा देवेश भी कर्मकांड कराने के लिए बाहर गया था. इसलिए वह भी बच गया. फिलहाल हत्याकांड के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया है. सत्यप्रकाश दुबे की ओर से उनकी बड़ी बेटी शोभिता द्विवेदी ने 27 नामजद और 50 अज्ञात सहित कुल 77 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या का प्रयास मामले में मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में पुलिस ने 21 लोगों को अभी तक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तो वहीं प्रेमचंद यादव की ओर से सत्य प्रकाश दुबे समेत परिवार के 4 लोगों पर मुकदमा लिखवाया गया है, जिसमें सभी की हत्या हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

15 minutes ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

23 minutes ago

वाराणसी जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर! काशी विश्वनाथ मंदिर में इन 5 दिन बंद रहेगी टिकट बुकिंग

Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…

25 minutes ago

दिवाली पर PM मोदी का संदेश, बोले- निराशा पर उम्मीद की जीत का प्रतीक है यह पर्व

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…

36 minutes ago