दुनिया

Israel-Palestine War: हमास के नेवल कमांडर को उठाकर ले गई इजरायली सेना, IDF को मिली पहली बड़ी सफलता

इजरायल और फिलिस्तीनी समर्थक आतंकी संगठन हमास के बीच जंग चल रही है. जिसको लेकर दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिसमें अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसी बीच इजरायली सैनिकों को पहली बड़ी सफलता हाथ लगी है. इजरायली सेना ने हमास के नेवल कमांडर मोहम्मद अबू अली को पकड़ लिया है. उसे उठाकर सुरक्षाबल अपने साथ लेकर गए हैं. अबु अली की ब्रिगेड ने ही इजरायली फेस्टिवल पर हमला किया था.

इजरायल लगातार कड़ी सैन्य कार्रवाई कर रहा है

हमास की तरफ से किए गए हमले के बाद से इजरायल लगातार कड़ी सैन्य कार्रवाई कर रहा है. इजरायल के सैनिक हर उस इमारत को अपना निशाना बना रहे हैं, जहां पर हमास के दफ्तर बने हुए हैं और इजरायल के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है. इजरायली वायुसेना ने उस बिल्डिंग पर भी बमबारी की है, जहां पर आतंकवादी संगठन हमास के बड़े कमांडर मौजूद थे और अपने लड़ाकों को निर्देश दे रहे थे. इजरायल ने हमास के कमांडर मोहम्मद कस्ता के दफ्तर को भी जमींदोज कर दिया है. जिसमें कई आतंकी ढेर हो गए.

1100 सौ से अधिक लोग मारे जा चुके हैं

इजरायली सेना के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हमास की तरफ से किए गए शुरुआती हमले के 24 घंटे बाद गाजा के आसपास फिलिस्तीन और इजरायल के बीच लड़ाई चल रही है. दोनों तरफ से 1100 सौ से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. इजरायली सैनिकों और नागरिकों को हमास ने बंधक बना लिया है, जिन्हें गाजा ले जाया गया है.

अल-अक्सा मस्जिद में किए गए हमले का जवाब है ये हमला- हमास

7 अक्टूबर को फिलिस्तीन के कब्जे वाले इलाके से आतंकी संगठन हमास ने इजरायली सैनिकों पर रॉकेट से हमला कर दिया. जिसमें 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई को अगवा कर लिया गया. हमास ने इस हमले को लेकर कहा कि ये इजरायल की तरफ से साल 2021 में अल-अक्सा मस्जिद में किए गए हमले का जवाब है.

यह भी पढ़ें- Israel-Palestine War: हमास ने इजरायल के खिलाफ क्यों छेड़ी जंग? जानिए भारत पर कितना पड़ेगा असर

हमास की तरफ से किए गए इजरायल पर हमले के जवाब में इजरायली सेना गाजा पट्टी पर कहर बनकर टूट रही है. आतंकियों के तमाम ठिकानों को इजरायल ने ध्वस्त कर दिया है. इजरायली पीएम बेंजमिन नेतन्याहू ने इस हमले के बाद युद्ध की घोषणा की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

17 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

48 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

51 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago