पतंगबाजी में उस्ताद हैं डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के लक्ष्मण मेला मैदान में जमघट के मौके पर हो रही पतंगबाजी के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी हाथ आजमाए. उन्होंने पेंच लड़ाते हुए पांच पतंगे काट डाली. उनके इस हुनर को देखकर लोग दंग रह गए. लखनऊ में दिवाली के ठीक अगले दिन जमघट पर पतंगबाजी की रवायत 300 साल पुरानी है. इसी पम्परा को बरकरार रखते हुए नगर निगम कर्मचारियों ने लक्ष्मणमेला मैदान पर सोमवार को यह आयोजन किया.
इस खास मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो वाली पतंगें भी देखने को मिलीं. इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जब पतंग उड़ानी शुरू की तो तालियां बज उठीं. क्योंकि पतंगबाजी में उनका हाथ सधा हुआ था. देखते ही देखते उन्होंने रास्ते में आ रही एक पतंग को ढील देकर फंसाया और काट दिया.
इस पतंगबाजी में उन्होंने कुल पांच पतंगें भी काटीं है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह भाईचारा हमेशा बना रहना चाहिए. ओल्ड काइट एसोसिएशन के पतंगबाज एएन कौल, गुड्डू कनौजिया, भइया भाई पतंगबाज ने उप मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है. इस मौके पर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा भी मौजूद थे.
लक्ष्मण मेला मैदान में इस खास अवसर पर ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी अमृता पाठक को स्मृति चिह्न देकर स्वागत सम्मान किया गया. इस आयोजन में नगर निगम और जलकल कर्मचारी संघ की ओर से अलग अलग संदेश देती हुईं पांच हजार पतंग उड़ाई गईं थी. कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी, बीजेपी नेता मनीष शुक्ला भी मौजूद रहे.
–भारत एक्सप्रेस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…