देश

‘डेंगू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी’, केशव मौर्य के बयान पर सपा का कटाक्ष, बोले- इतना अगंभीर बयान..

उत्तरप्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामलों पर सियासत ने जोर पकड़ लिया है. अब केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर समाजवादी ने ट्वीट कर हमला बोला है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से जब डेंगू को लेकर सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि डेंगू के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. जिसको को लेकर सपा ने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कस दिया. उन्होने कहा कि उनका ये अगंभीर बयान है.

‘गंभीर विषय पर अगंभीर बयान’

बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने डेंगू के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का बयान दिया था जिसके बाद समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि,” डेंगू जैसे गंभीर विषय पर अगंभीर बयान शोभा नहीं देते.” हालांकि केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में आगे कहा कि छिड़काव और दवा की व्यवस्था करेंगे.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाया मजाक

आपकों बता दें कि डिप्टी सीएम के बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी उनका जमकर मजाक बनाया गया है. एक यूजर ने लिखा,”Ye BJP k माननीय हैं जो मुख्यमंत्री बनने का सपना दिन रात देखते हैं, काम ढेला भर नहीं करते.”

तो वहीं दूसरे ने लिखा, ”अपना तो बस एक ही नारा है रचना दीदी को विधायक बनाना है। रचना सिंह ज़िंदाबाद ज़िंदाबाद”

डेंगू के लगातार केस बढ़ने से बढ़ी चिंता

उत्तरप्रदेश के जिलों में डेंगू के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. डेंगू के मरीज प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे है. सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती है. बता दें कि वाराणसी में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. सरकारी अस्पतालों में एक तरफ जहां मरीजों की सख्या बढ़ती जा रही है तो वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में भी लगभग 3000 से ज्यादा मरीज भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं.

संगम नगरी प्रयागराज में भी डेंगू के डंक से लोग परेशान हैं. डेंगू को लेकर सरकार की तरफ से मीटिंग भी करी जा रहीं हैं. लेकिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के डेंगू के खिलाफ कार्रवाई वाले बायन पर सपा ने उन पर निशाना साध दिया है.

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…

56 seconds ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

31 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

39 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

43 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

44 minutes ago