यूटिलिटी

Elon Musk: ट्विटर कर्मचारियों की नौकरी पर संकट के बादल, वर्कफोर्स आधा करने की तैयारी

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के कर्मचारियों की नौकरी पर संकट के बादल छा गए हैं. ट्विटर के मालिक बनते ही एलन मस्क ने  कई बड़े बदलाव किए हैं. उन्होंने सबसे पहले ट्विटर के सीईओ समेत चार टॉप अधिकारियों को नौकरी से हटा दिया है. अब वह ट्विटर के आधे कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की योजना बना रहे हैं.

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने बीते 27 अक्टूबर को ट्विटर इंक को खरीद लिया है. रिपोर्ट की माने तो लागत को कम करने के लिए एलन मस्क ट्विटर कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने की योजना बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस छंटनी प्रक्रिया में 3700 लोगों की नौकरी पर सकंट बना हुआ है.

ट्विटर इंक ने अथॉरिटी को फाइल किए दस्तावेज में कहा था कि साल 2021 के अंत तक ट्विटर के पास 7,000 कर्मचारियों की संख्या थी लेकिन एलन मस्क अब कर्मचारियों की कुल संख्या को आधा करने की तैयारी जुट गए हैं और इसके लिए वह छंटनी करने वाले है. हालांकि, ट्विटर अधिग्रहण के एक दिन पहले  एक रिपोर्ट में एलन मस्क ने कर्मचारियों की छंटनी की बात से इनकार किया था.

वर्क फ्रॉम एनीवेयर पॉलिसी को उलटने का इरादा

ट्विटर दुनिया में अपने वर्क कल्चर के लिए भी जाना जाता है.एलन मस्क ने अपनी कंपनी की मौजूदा वर्क फ्रॉम एनीवेयर पॉलिसी को उलटने का भी इरादा किया है. उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालयों में रिपोर्ट करने के लिए भी कहा है. बता दें कि ट्विटर ने कोरोना के दौरान कई लोगों को हमेशा के लिए घर से काम करने की आजादी भी दे दी थी. लेकिन  इस नीति में  बदलाव किया जा रहा है.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago