देश

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, “NDA में शामिल होंगे जयंत चौधरी!” सियासी हलचल तेज

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में जमकर बयानबाजी चल रही है. कोई गठबंधन की बात कर रहा है तो कोई यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा कर रहा है. इसी बीच उप मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य का चौंका देने वाला बयान सामने आया है, जिससे सियासी हलचल बढ़ गई है. उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही जयंत चौधरी की RLD, NDA गठबंधन का हिस्सा होगी. उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को “भ्रष्टाचारी परिवार क्लब” का नाम देते हुए कहा, लोकसभा चुनाव में इनकी भारी हार होगी और ये लोग कोई भी रणनीति अपना लें लेकिन उत्तर प्रदेश में अस्सी की अस्सी सीट भाजपा ही जीतेगी.

मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आने वाले चुनाव को लेकर तमाम बातें की और गठबंधन को लेकर भी अपनी बात साफ की. आने वाले चुनाव को देखते हुए भाजपा अपना कुनबा बढ़ा रही है और उत्तर प्रदेश के एक और राजनीतिक दल राष्ट्रीय लोकदल के एनडीए में शामिल होने की अटकलें तेज हैं के सवाल पर डिप्टी सीएम ने जवाब देते हुए कहा, ”देश में और उत्तर प्रदेश में BJP अपने दम पर ही बहुमत में हैं, लेकिन जो उसके गठबंधन का हिस्सा हैं वे दल उसकी सरकार का भी हिस्सा हैं.” इसी के साथ रालोद को लेकर कहा कि, “जो लोग भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन का हिस्सा बनने के इच्छुक हैं या होगा, उसे राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करनी पड़ेगी.” इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि, “अगर राष्ट्रीय नेतृत्व उसे राजग का हिस्सा बनाना उचित समझेगा तो उन्हें बनायेगा.”

ये भी पढ़ें- ‘हिमाचल आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे सरकार’- कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव

दरवाजे बंद नहीं हैं

इसी के साथ गठबंधन को लेकर डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि, “BJP के साथ किसी को भी गठबंधन में आने के लिए दरवाजे बंद नहीं हैं, लेकिन यह निर्णय केशव मौर्य का नहीं हो सकता, यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व का है.” वहीं विपक्षी गठबंधन, I.N.D.I.A को लेकर डिप्टी सीएम ने दावा किया, “यूपीए के इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है, ये कब बिखर जाएगा कह नहीं सकते.” इंडिया गठबंधन को लेकर आगे मौर्य ने कहा कि, “वहां एक दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और रोज उनके उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती जा रही है. मैं ये मानता हूं इसे जनता गंभीरता से नहीं लेती.” इसी के साथ मौर्य ने दावा किया कि “वे चाहे कुछ भी कर लें, एक गठबंधन बना लें, एक प्रत्याशी उतार लें, एक चुनाव चिन्ह ले लें और एक ध्वज को लेकर आ जाएं लेकिन तब भी अस्सी की अस्सी सीटें यूपी की (हम) जीतेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

4 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

12 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

49 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago