वीडियो ग्रैब
Ambedkarnagar: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर से दिल हिला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दो छात्राएं साइकिल से सड़क के किनारे पर चल रही है कि एक बाइक सवार मनचला पीछे से आता है और दोनों में से एक छात्रा का दुपट्टा तेजी से खींचता है, जिससे छात्रा की साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में आ जाती है और पीछे से आ रही बाइक से तेज टक्कर हो जाती है और छात्रा सड़क पर गिर जाती है. इस घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो जाती है.
ये मामला हंसवर थाना इलाके का है. 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे साइकिल से अपनी सहेली के साथ घर वापस लौट रही थी. जब वह हीरापुर बाजार पहुंचती है तो उसके पास से एक बाइक गुजरती है, जिस पर दो लड़के शहबाज और अरबाज उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं और तेजी से दुपट्टा खींचते हैं. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मनचले किस तरह से छात्रा का दुपट्टा खींचते हैं और वह सड़क पर गिर कर काल के मुंह में समा जाती है. इस घटना की घोर निन्दा सोशल मीडिया पर हो रही है और लोग मनचलों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें- Sanatan Dharma: ‘सनातन का ना आदि है ना अंत, दुनिया की कोई ताकत इसे मिटा नहीं सकती’- बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
मृतक छात्रा के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि, बेटी को यह लड़के दो-तीन दिन से परेशान कर रहे थे. पिता ने मीडिया को बताया कि, उनकी बेटी के सड़क पर गिरने और बाइक से टक्कर होने के कारण उसके सिर पर गम्भीर चोट आई थी. पीछे से आ रही बाइक उनकी बेटी के सिर पर चढ़ गई थी. इस घटना के बाद उसकी सहेली दौड़कर उसके पास गई तो देखा बाइक सवार युवक भी सड़क पर गिर गया था. बेटी की सहेली ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह खून से लथपथ हो चुकी थी. इसी के बाद उसे जल्दी से पास के ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक छात्रा के पिता ने आरोपी युवकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…