देश

एयरपोर्ट लाइन के विस्तार का PM Modi ने किया उद्घाटन, यात्रियों के साथ की मेट्रो की सवारी

Delhi Airport Metro Express Line Extension:  पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया. यह अब यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 स्टेशन पर समाप्त होती है. नए स्टेशन पर एयरपोर्ट लाइन के लगभग दो किलोमीटर विस्तार किया गया है. पहले एयरपोर्ट लाइन नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के साथ द्वारका सेक्टर 21 के को जोड़ती थी. नई दिल्ली स्टेशन येलो लाइन पर स्थित है. अब इसे बढ़ाकर द्वारका सेक्टर 25 तक बढ़ा दिया गया है.


पीएम ने की मेट्रो की सवारी

उद्घाटन से पहले मोदी ने धौला कुआं स्टेशन से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी की. यात्रा के दौरान, कई यात्रियों, युवा और बूढ़े, पुरुषों और महिलाओं ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत की और उनके साथ सेल्फी ली. हाई-स्पीड कॉरिडोर को द्वारका सेक्टर 21 स्टेशन से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 स्टेशन तक बढ़ा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया आरती जवेरी की ‘अद्वैया भ्रमण’ प्रदर्शनी का उद्घाटन, बोलीं- कला हम सबको जोड़ती है

द्वारका सेक्टर 25 में नए मेट्रो स्टेशन के खुलने से बढ़ेगी शहर की कनेक्टिविटी

द्वारका सेक्टर 25 में नए मेट्रो स्टेशन के खुलने से शहरी कनेक्टिविटी बढ़ेगी और लोगों को यशोभूमि नामक इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) तक पहुंचने में सुविधा होगी. बता दें कि इसके बाद पीएम मोदी ने आईआईसीसी के पहले चरण का उद्घाटन किया. इस दौरान यशोभूमि कंवेंशन सेंटर में मौजूद मोची, कुम्हारों और शिल्पकारों से पीएम मोदी ने मुलाकात की. कामगारों ने उन्हें अपने कलात्मक कार्यों के बारे में बताया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

9 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago