देश

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह हत्याकांड का आरोपी, दूसरे की तलाश तेज

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मार गिराया. सोमवार की देर रात पुलिस और एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी अमरजीत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई. वहीं इस दौरान हत्याकांड में शामिल दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश की जा रही है.

पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह की उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई. जिसमें उसे मार गिराया गया. ये मुठभेड़ भगवनपुर इलाके में हुई. अमरजीत का दूसरा साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. अब पुलिस इस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

सरबजीत सिंह ने ली थी हत्या की जिम्मेदारी

तरसेम सिंह पंजाब और तराई में सिखों के सिरमौर माने जाते थे. उनकी हत्या की जिम्मेदारी तरन तारन के गांव मियाविंड के रहने वाले सरबजीत सिंह ने ली थी. मुठभेड़ के बाद उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तरसेम सिंह की हत्या के बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी. जिसके लिए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध करने वाले अपराधियों के साथ सख्ती से निपटा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- DELHI: CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने के मामले पर 9 अप्रैल को आएगा हाईकोर्ट का फैसला

बता दें कि डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह की 28 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उन्हें काफी नजदीक से गोली मारी गई थी. वारदात के समय तरन तारण का रहने वाला सरबजीत सिंह मोटरसाइकिल चला रहा था. उसके पीछे बैठे अमरजीत सिंह ने गोली चलाई थी. उसे मुख्य आरोपी बनाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

26 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago