दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी एवं उन्हें हिरासत में भेजने को चुनौती देने के मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट 9 अप्रैल को अपना फैसला पारित करेगा. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एवं केजरीवाल का पक्ष सुनने के बाद 3 अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
ईडी ने कोर्ट से कहा था कि गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट आचरण के रहते चुनाव एवं मुख्यमंत्री के नाम पर राहत नहीं मांग सकते हैं. उनके पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी है तो उनके भी साथ यही किया जाएगा जो आम आदमी के साथ किया जाता है. जिस पर देश को लूटने का आरोप है वह चुनाव एवं मुख्यमंत्री के नाम पर राहत नहीं मांग सकता.
गिरफ्तारी गैरकानूनी- केजरीवाल का तर्क
केजरीवाल ने अपने बचाव में कहा था कि गवाहों से जबरन बयान दिलवाए गए हैं, जिससे उन्हें चुनाव के समय गिरफ्तार किया जा सके. ऐसे में मेरी गिरफ्तारी गैरकानूनी है.
केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था
गौरतलब हो कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को 2 घंटे की पूछताछ के बाद उनके घर से गिरफ्तार किया था. उसके बाद 22 मार्च को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ED रिमांड पर भेजा था. 28 मार्च को उनकी रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी गई और 1 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
यह भी पढ़िए— अवैध तरीके से रक्त के नमूने जुटाने और फेक मेडिकल रिपोर्ट देने वाले पैथोलॉजिकल लैब के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
-भारत एक्सप्रेस
सुबह उठते ही सिर में दर्द? जानें इसके 5 मुख्य कारण और स्लीप एपनिया का सच
मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
आपने देखे क्या परमेश्वर श्री विष्णु और शिव शंकर के धनुष, क्या हैं उनके नाम?
स्क्रीनशॉट लेने की आदत छीन रही आपकी याददाश्त? जानें चौंकाने वाला सच
फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
काले पड़ रहे हैं गुलाबी होंठ? जानें लिप पिगमेंटेशन की असली वजह और बचाव के उपाय
बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है? जानें सामान्य वॉकिंग से यह कितनी अलग और फायदेमंद है
चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
नींबू के पौधे में लाएं रिकॉर्ड तोड़ फल: माली का सीक्रेट फॉर्मूला
कंघी करते ही झड़ते हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें 15 दिनों में हेयर फॉल रोकने के 5 तरीके
मुरझाते पौधों में फुंकेगी नई जान: अपनाएं 7 आसान टिप्स
मुंहासों को दबाना बंद करें, घर पर बनाएं ये 5 प्राकृतिक DIY पिंपल पैच
फेस रोलर से मिलेगा मॉडल जैसा चेहरा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कड़वा सच
लेडीज! वजन घटाना है तो तुरंत छोड़ें ये 7 गलत आदतें
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.