देश

Sikkim Flash Floods: सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से तबाही; अब तक 18 की मौत, 100 से ज्यादा लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sikkim Flash Floods: सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से चारों ओर तबाही का मंजर है. इस आपदा में अब तक 18 लोगों की मौत हुई है ,वहीं 102 अन्य लापता हैं. बताया गया है कि पहाड़ी जिले में हिमनद नदी में बादल फटा, जिसके बाद आस-पास के इलाकों में पानी भर गया. जगह-जगह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.

प्रशासन की ओर से लोगों के खाने पीने का इंतजाम किया जा रहा है. सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) ने कहा कि बुधवार तड़के आई आपदा के बाद से अब तक 2,011 लोगों को बचाया गया है. बचाव कार्य जारी है. पीएम मोदी ने बुधवार रात स्थिति का जायजा लिया और मुख्यमंत्री को हर संभव सहायता देने की बात कही है.

लापता लोगों में सेना के 22 जवान शामिल

लापता लोगों में सेना के 22 जवान शामिल हैं. एक को बुधवार रात को बचा लिया गया. प्राकृतिक आपदा से 20,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. राज्य के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है. चुंगथांग में तीस्ता स्टेज 3 बांध में काम करने वाले करीब 12-14 मजदूर अभी भी बांध की सुरंगों में फंसे हुए हैं. जानकारी के अनुसार, मौसम अनुकूल होने पर चुंगथांग के लिए एनडीआरएफ की टीम को हवाई मार्ग से भेजा जाएगा. इसके बाद राज्य में फंसे पर्यटकों को भी निकाला जाएगा. उनकी अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई. सिक्किम के मुख्य सचिव वीबी पाठक भी इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए. इसमें अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान के साथ ही राहत और बचाव कार्य को लेकर चर्चा की गई.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elecions: किसके हाथ लगेगी ‘बाजी’, इन वोटरों के हाथ में सत्ता की ‘चाभी’, BJP और कांग्रेस को करना होगा इस पर काम

क्या हुआ?

बता दें कि राज्य के उत्तर-पश्चिम में 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक हिमनदी झील लगातार बारिश के बाद उफान पर आ गई, जिससे निचले इलाकों में पानी छोड़ दिया गया. सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) के अनुसार, इसके कारण तीस्ता नदी में जल स्तर बढ़ गया, जिससे बुधवार (4 अक्टूबर) को मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची सहित कम से कम चार जिलों में बाढ़ आ गई. अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सिक्किम में रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई बाढ़ चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण और बदतर हो गई. केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि झील का फटना मंगलवार को नेपाल में आए भूकंप के कारण हो सकता है, लेकिन उन्होंने विस्तार से नहीं बताया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

3 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

4 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

4 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

4 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

5 hours ago