देश

Maharastra: नांदेड़ अस्पताल में हुई मौतों पर सख्त हुई सरकार, डीन समेत अन्य डॉक्टरों पर FIR दर्ज, मेडिकल कमेटी का हुआ गठन

Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ अस्पताल से बीते दिनों में कई लोगों के मरने की खबरें सामने आई थी. वहीं डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक नवजात बच्चे की भी मौत हो गई थी. इस मामले में अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है. वहीं शिंदे सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है.. अस्पताल के डिलीवरी विभाग के डीन और कई डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. नांदेड़ के एएसपी अविनाश कुमार ने बताया है कि, “नांदेड़ में एक पीड़िता के नवजात शिशु की मौत की FIR दर्ज की गई है. डीन और संबंधित विभाग के मुख्य मेडिकल अधिकारी के खिलाफ FIR की गई है. मेडिकल कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

एएसपी के मुताबिक, नवजात शिशु की मौत के मामले में आईपीसी की धारा 304 और 34 के तहत एक एफआईआर (FIR) दर्ज की गई. मामले की जांच जारी है.

जानकारी के मुताबिक, जिस नवजात बच्चे की मौत हुई है अब उसकी मां का भी निधन हो गया है. अधिकारी ने बताया परिजन द्वारा दी गई शिकायत में अस्पताल की लापरवाही का कोई आरोप नहीं लगाया गय़ा है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल कमेटी का गठन किया गया है. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डीन के खिलाफ जांच की जा रही है.

कोर्ट ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस

वहीं दूसरी तरफ मामला कोर्ट में भी पहुंच चुका है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी अस्पतालों में मौतों को गंभीरता से लिया है. कोर्ट ने इस मामले में फटकार लगाते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया गया है. अदालत ने कहा कि अस्पतालों में दवाओं की कमी होना हमे बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. इतना ही नहीं कोर्ट ने राज्य सरकार से हेल्थ का बजट का ब्योरा मांगा है. कोर्ट इस मामले पर लगातर सुनवाई कर रहा है.

यह भी पढ़ें-  Rajasthan Elecions: किसके हाथ लगेगी ‘बाजी’, इन वोटरों के हाथ में सत्ता की ‘चाभी’, BJP और कांग्रेस को करना होगा इस पर काम

बता दें कि मंगलवार को छत्रपति संभाजीनगर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सुबह आठ बजे तक 24 घंटों के अंदर कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं नांदेड़ स्थित डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भी 1 से 2 दिनों में 24 लोगों की मौत हो गई थी. इसका मौतों का मामला थमा नहीं और अगले 48 घंटों में मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

4 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

5 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

5 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

5 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

5 hours ago