देश

Deoria Murder Case: ‘जब तक प्रेमचंद यादव के घर नहीं चलेगा बुलडोजर, तब तक नहीं करूंगा ब्रह्मभोज’, हत्याकांड में पूरे परिवार को खोने वाले देवेश दुबे ने की घोषणा

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में नया अपडेट सामने आ रहा है. माता-पिता, दो बहनों और भाई को इस नरसंहार में खो चुके देवेश दुबे ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि जब तक दबंग प्रेमचंद यादव के घर पर बुलडोजर नहीं चलेगा, तब तक वह ब्रह्मभोज नहीं करेंगे. बता दें इस मामले में प्रेमचंद के घरवालों ने भी न्याय की गुहार लगाई है.

मालूम हो कि 2 अक्टूबर को प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई थी. इसी प्रतिशोध में प्रेमचंद यादव के समर्थकों ने सत्यप्रकाश दुबे के पूरे परिवार की हत्या कर दी थी. सत्यप्रकाश दुबे का बड़ा बेटा देवश घटना के वक्त घर में मौजूद नहीं था, इसलिए वह बच गया तो वहीं उसकी एक बहन जिसकी शादी हो गई है वह ससुराल में थी इसलिए उसकी जान बच गई तो वहीं हत्यारे देवेश के एक भाई को मरा समझ कर छोड़ गए थे, लेकिन उसकी सांसे चल रही थीं और सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देवेश के घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के बाद अब वह भी धीरे-धीरे ठीक हो रहा है तो वहीं इस पूरे मामले को लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई है. इस पूरे प्रकरण को यादव बनाम ब्राह्मण का रूप दे दिया गया है. फिलहाल इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरा यूपी हिल गया था और अब इस मामले में दोनों ही पक्षों के लोग यूपी सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन इस मामले में लोगों का कहना है कि, प्रेमचंद यादव के परिवार वालों से ज्यादा देवेश दुबे के साथ गलत हुआ है. अगर देवेश दुबे के पिता ने उनका कोई नुकसान किया था को कानून कार्रवाई की जानी चाहिए थी, न कि देवेश दुबे के पूरे परिवार को खत्म कर देना चाहिए था. देवेश के साथ गलत हुआ है.

ये भी पढ़ें- Deoria Murder Case: “अफवाह न फैलाएं…”, देवरिया हत्याकांड में ब्राह्मण Vs यादव की लड़ाई में कूदे राजभर, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

तो वहीं सत्यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश दुबे का ताजा बयान सामने आ रहा है. देवेश ने कहा है कि, “इस मामले में अब तक पूरे तरीके से कार्रवाई नहीं की जा रही है. इस घटना को दस दिन हो चुके हैं. अगर ऐसी घटना प्रशासन के साथ होती तो क्या वो चुप बैठते या किसी और के साथ होती तो क्या चुप बैठते. इसी के साथ ही देवेश ने मीडिया के सामने ये भी कहा है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए. देवेश ने ये भी आशंका जताई कि हमें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है कि कार्रवाई होगी. हो सकता है कि हम लोग ब्रह्मभोज करके हट जाए तो कार्रवाई रुक जाए.”

घर गिराने से लेकर फांसी की मांग

देवेश दुबे ने सरकार से मांग की है कि उसके माता-पिता, भाई और दो बहनों को मौत के घाट उतारने वालों को फांसी दी जाए और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए. इसी के साथ देवेश ने ये भी कहा कि जिसने हमारे भाई और बहन को मारा है. उनका तो सबसे पहले घर ध्वस्त होना चाहिए.

प्रेमचंद की बेटी ने योगी सरकार से की अपील

दूसरी ओर प्रेमचंद यादव की बेटी अंशिका यादव ने योगी सरकार से न्याय की गुहार लगाई है और घर न गिराने की मांग करते हुए कहा है कि अगर हमारा घर गिर गया तो हम कहां रहेंगे. अंशिका ने कहा कि, “आज मेरा जन्मदिन है और सरकार ने ये गिफ्ट दिया है कि हमें नोटिस दिया है कि मकान खाली कर दो.” अंशिका ने ये भी कहा कि हमारे साथ अन्याय न किया जाए.

राजस्व विभाग जुटा कार्रवाई में

बता दें कि जहां हत्याकांड के दोनों पक्षों के पीड़ित अपनी-अपनी गुहार मुख्यमंत्री से लगा रहे हैं तो दूसरी ओर प्रेमचंद यादव के मकान पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर राजस्व विभाग उनके मकान की पैमाइश से लेकर सारी तैयारियां करने में जुटी है. माना जा रहा है कि बुलडोजर जल्द ही चल सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

12 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

33 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

56 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago