देश

पसमांदा मुस्लिम महाज़ और MSO ने इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर सरकार की रणनीति का किया समर्थन, कहा- बर्बर और अमानवीय कृत्य की इस्लाम नहीं देता इजाजत

MSO on Israel Hamas War: इजराइल पर हमास के हमलों और गाजा पट्टी पर जवाबी हमलों के मद्देनजर, भारत के दो प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष में शांति की अपील की है. पटना स्थित कार्यकर्ता समूह पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने जारी युद्ध के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि संगठन किसी भी तरह की हिंसा का विरोध करता है. समूह ने आगे इस बात पर जोर दिया कि विवाद को बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए.

हम किसी भी तरह की हिंसा के पक्ष में नहीं: पसमांदा महाज

पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने कहा, “ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम मारे गए लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है. संगठन ने एक बयान में कहा कि हम किसी भी तरह की हिंसा के पक्ष में नहीं हैं और संगठन का मानना है कि मौजूदा विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए. संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया, “चूंकि यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर का है, इसलिए भारत सरकार देश हित में जो भी रणनीति अपनाएगी, अखिल भारतीय पसमांदा मुसलमान उसका समर्थन करेंगे.”

यह भी पढ़ें: इजरायल दौरे पर थे ब्रिटेन के विदेश मंत्री, रॉकेट के हमले का सायरन बजते ही जान बचाकर भागे, वायरल हो रहा Video

MSO ने भी की निंदा

मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (MsO) ने भी एक बयान जारी कर मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के दौरान नागरिकों पर हमलों और महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाने की निंदा की है. MsO ने इज़राइल और हमास से “संयम से काम करने और आवेगपूर्ण कदमों से बचने” का आह्वान किया है. संगठन ने इस बात पर जोर दिया कि “हिंसा से कोई फायदा नहीं होगा”. एमएसओ ने कहा कि बातचीत की आवश्यकता है और दोनों पक्षों के बीच समाधान पर बातचीत फिर से शुरू करने की जरूरत है. एमएसओ की ओर से कहा गया कि इस्लाम ने कभी भी इस तरह के बर्बर और अमानवीय कृत्य की अनुमति नहीं दी. एमएसओ ने पुष्टि की कि “हमास का हमला “अल-अक्सा मस्जिद पर जारी इजरायली कब्जे और हमले, फिलिस्तीनी भूमि पर कब्जे और फिलिस्तीनी भावनाओं को भड़काने का परिणाम है.”

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

अर्श से फर्श पर आए सोने-चांदी के भाव…! 2750 रुपये टूटा गोल्ड तो चांदी में भी बड़ी गिरावट

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोना 2,750…

7 minutes ago

धुआं-धुआं होगा दाऊद का गुरूर, मुंबई वाले घर पर चलेगा BMC का बुलडोजर

Dawood Ibrahim House Demolition: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर को…

22 minutes ago

‘पश्मीना शॉल से लेकर कश्मीरी कालीन तक…’, पीएम मोदी ने मनीला में विश्व नेताओं को दिए अनोखे उपहार, जानें सबकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…

1 hour ago

कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था CRPF हमले का मास्टरमाइंड

Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर…

2 hours ago

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, लतीफ भट को घेरा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…

2 hours ago