टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर
Humayun Kabir Babri Masjid Bengal: तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर आज शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने की तैयारी कर रहे हैं. हुमायूं ने बेलडांगा में इस मस्जिद के निर्माण की घोषणा की है. उनके समर्थक सिर पर ईंट लेकर निर्माण स्थल की तरफ निकल रहे हैं. हालात को देखते हुए इलाके में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश पर बेलडांगा और आसपास के इलाकों में सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 19 टीमें, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस की 3000 से ज्यादा जवान तैनात हैं.
गौरतलब है कि शुक्रवार को मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोलकाता हाईकोर्ट ने इसपर रोक लगाने से इनकार कर दिया. साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और शांति बनाये रखने की जिम्मेदारी दी.
These Muslims are carrying bricks to build a Babri Masjid in Murshidabad.
They are being led by TMC MLA Humayun Kabir and have full support from the police and the authorities.
Mamata is playing dirty politics for her vote bank. pic.twitter.com/U2nTx8tupG
— ramdootrestrores (@ramdootrestrore) December 6, 2025
हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को किया था ऐलान
इससे पहले टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को ऐलान करते हुए कहा था कि वो 6 दिसंबर को अयोध्या में नष्ट किये गए बाबरी मस्जिद के 33 साल पूरे होने पर बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्मित करेंगे. इसकी आधारशीला 6 दिसंबर को ही रखी जाएगी. इसी के तहते आज शनिवार को उनके समर्थक ईंट लेकर तय स्थल के पास पहुंच रहे हैं.
सऊदी अरब से आ रहे लोग
टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बताया कि इस कार्यक्रम में विदेशों से भी लोग आ रहे हैं. सऊदी अरब से धार्मिक नेता बंगाल पहुंच रहे हैं. यह पूरा कार्यक्रम 25 बीघे में आयोजित हो रहा है. प्रशासन की गाइडलाइनों का पूरा ध्यान रखा गया है. कार्यक्रम को लेकर 150 फिट लंबा और 80 फिट चौड़ा स्टेज बनाया गया है. जहां 400 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं.
हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि इस कार्यक्रम में 3 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है. जिसको देखते हुए 60 हजार से ज्यादा बिरयानी के पैकेट बनाये गए हैं. जो सभी लोगों को बांटे जाएंगे.
ये भी पढ़ें- ड्रोन प्रतिबंधित क्षेत्र बना श्री कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह एरिया, एसपी बोले- कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
ममता बनर्जी ने कर दिया था सस्पेंड
गौरतलब है कि 25 नवंबर को टीएमसी के तत्कालीन विधायक हुमायूं कबीर के द्वारा बाबरी मस्जिद शिलान्यास की घोषणा की गई. जिसके बाद बीजेपी ने टीएमसी को टारगेट करना शुरू कर दिया. मामला बढ़ता देख टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को ममता बनर्जी ने सस्पेंड कर दिया. पार्टी के द्वारा एक्शन लिये जाने पर हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया.
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी आरएसएस समर्थक हैं. मैं 22 दिसंबर को अपनी खुद की पार्टी का ऐलान करूंगा जो राज्य के 135 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


