देश

Dhanbad: स्कूल प्रिंसिपल ने 10वीं की छात्राओं की शर्ट उतरवाई, मचा बवाल

झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में एक स्कूल प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत सामने आई है. 10वीं की छात्राओं के पेपर खत्म होने के बाद ‘पेन डे’ मनाने के दौरान प्रिंसिपल ने गुस्से में आकर छात्राओं की शर्ट उतरवा दी और उन्हें सिर्फ ब्लेजर पहनकर घर भेज दिया. इस घटना की जानकारी जब छात्राओं के परिजनों को हुई, तो वे काफी आक्रोशित हो गए और धनबाद के डीसी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने इस कृत्य के लिए प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

इस कृत्य को लेकर पूरे राज्य में बवाल मच गया है. अभिभावक इसे तालीबानी मानसिकता से जोड़ते हुए दोषी प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

DC ने क्या कहा

घटना के बाद डीसी (DC Dhanbad) धवी मिश्रा ने मामले की जांच का आदेश दिया साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि हमने इस मामले के संबंध में छात्राओं और उनके अभिभावकों से भी बातचीत की. यह पूरा मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आ चुका है. हम इस पर कार्रवाई कर रहे हैं. हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है. हमने इस संबंध में जांच कमेटी बनाई है, जो स्कूल में जाकर इस पूरे मामले की जांच करेगी. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, हम उसमें कड़ी कार्रवाई करेंगे.

इसके साथ ही छात्राओं के अभिभावकों को अपने बच्चों के एग्जाम को लेकर चिंता थी. जिसे लेकर जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि उनकी परीक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी.

आप अपनी शर्ट हमें दे दो

अभिभावकों ने बताया कि परीक्षा के बाद बच्चियां एक-दूसरे के शर्ट पर लिख रही थीं. वे अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे और इस बात को लेकर उत्साह जाहिर कर रहे थे कि वे परीक्षा संपन्न होने के बाद कहां होंगे. लेकिन, इस बीच प्रिंसिपल ने छात्राओं को कहा कि आप अपनी शर्ट हमें दे दो और हमें नहीं पता कि आप लोग घर कैसे जाओगे. आप ब्लेजर में जाओ या कैसे भी जाओ, हमें उससे कोई मतलब नहीं है. यह बहुत ही शर्मनाक बात है. यह बहुत ही गलत बात है.

यह अपने आप में शर्मनाक घटना है

वहीं, एक अन्य अभिभावक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए. यह अपने आप में शर्मनाक घटना है. 20 बच्चियों ने अपना शर्ट चेंज किया था और बाकी को ब्लेजर में ही घर जाना पड़ा था. यह बहुत ही शर्मनाक है. स्कूल वालों ने कहा कि अगर आप यह शर्ट पहनकर जाएंगी, तो स्कूल का इम्प्रेशन खराब होगा. अब हमारा सवाल है कि अब जब बच्चियां ब्लेजर में बाहर निकली हैं, तो क्या उनका इम्प्रेशन खराब नहीं हुआ?


ये भी पढ़ें: ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ जांच तेज, CCPA ने मांगी अतिरिक्त जानकारी


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

14 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

15 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

43 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago