अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी ने 9 जनवरी को इस्कॉन के गवर्निंग बॉडी कमीशन के चेयरमैन गुरु प्रसाद स्वामी महाराज से मुलाकात की. इस मौके पर गौतम अडानी ने अपने बारे में बताया. उद्योगपति (Gautam Adani) ने कहा, “मैं एक बहुत ही साधारण परिवार से आता हूं. आज मैं जहां भी हुं अपनी योग्यता से नहीं, बल्कि अपने भगवान की वजह से हूं. हम समाज की मदद के लिए आप पर निर्भर रहेंगे. आपके पास एक शानदार संगठन और वितरण प्रणाली है जो अंततः लाखों लोगों तक पहुंचती है.”
अडानी समूह और इस्कॉन (ISKCON) ने इस साल प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है. महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान दी जाएगी.
इसके अलावा अडानी समूह ने गीता प्रेस के साथ मिलकर महाकुंभ (Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच 1 करोड़ आरती संग्रह की प्रतियां भी बांटने की घोषणा की है.
ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट्स काउंसिल से लेवल-5 मान्यता पाने वाला भारत का पहला एयरपोर्ट बना मुंबई का CSMIA: Gautam Adani
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…