Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में पौष पूर्णिमा के स्नान से एक दिन पहले ही संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. रविवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सुबह ही संगम में पवित्र स्नान कर लिया. इसमें युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. संगम पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर संगम स्नान के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं. इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से महाकुम्भ नगर में चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है.
DIG वैभव कृष्ण और SSP राजेश द्विवेदी खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जो पल पल की अपडेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी महाकुम्भ का क्रेज दिख रहा है. महाकुम्भ में पहुंचे लोगों ने वीडियो कॉलिंग से घर वालों को डिजिटल दर्शन भी कराया.
संगम तट पर हर उम्र के लोगों में सनातन संस्कृति के इस महापर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा. युवा अपनी परंपरा को जानने और उसका हिस्सा बनने के लिए उमड़े. बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए भी यह आयोजन गहरी आस्था का प्रतीक बना.
डिजिटल युग में महाकुम्भ का क्रेज सोशल मीडिया पर छाया रहा. विशेष तौर पर वीआईपी घाट और संगम नोज पर युवाओं ने स्नान किया. जिसके बाद वीडियो और तस्वीरें बनाकर इन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया. इसके अलावा महाकुम्भ में पहुंचे लोगों ने वीडियो कॉलिंग से घर वालों को मां गंगा का डिजिटल दर्शन कराया. कुछ लोग फेसबुक लाइव, यूट्यूब लाइव और वॉट्सएप पर ग्रुप कॉलिंग करते भी देखे गए.
नेशनल यूथ डे के अवसर पर संगम स्नान में शामिल होने वाले युवाओं का जोश देखने लायक था. सनातन संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का यह पर्व युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम बन रहा है.
सीएम योगी के निर्देश पर संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC Kumbh)) से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. DIG वैभव कृष्ण और SSP राजेश द्विवेदी की देखरेख में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पहली बार Maha Kumbh के दौरान इतनी आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया गया है.
सुरक्षा के लिए AI कैमरे लगाए गए हैं, जो हर श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं. देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी योगी सरकार की ओर से की गई व्यवस्था की सराहना की. उनका कहना था कि इससे पहले कभी भी इतना विहंगम दृश्य नहीं देखा.
ये भी पढ़ें: सारी दुनिया प्रयागराज के महाकुंभ में आने को आतुर है : डॉ. दिनेश शर्मा
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…