देश

4 घंटे में ही दिल्ली की CM ने क्राउड फंडिंग के जरिए जुटाए 10 लाख रुपये, चुनाव लड़ने के लिए जनता से चंदे के लिए की थी अपील

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए जनता से मदद की गुहार लगाई. उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान के लिए क्राउड फंडिंग की आवश्यकता है और इस उद्देश्य से कुल 40 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. आतिशी की इस अपील के बाद सिर्फ चार घंटे के भीतर ही उन्हें 10,32,000 रुपये का चंदा मिल गया. जानकारी के मुताबिक, अब तक 176 दानदाताओं ने इस फंडिंग में योगदान दिया है.

जल्द पूरी हो सकती है फंडिंग की जरूरत

जिस तेजी से उन्हें चुनावी फंडिंग के लिए सहयोग मिल रहा है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि कुछ ही घंटों में 40 लाख रुपये का लक्ष्य हासिल हो सकता है.

क्राउड फंडिंग की अपील

आतिशी सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग की अपील की है. उन्होंने कहा कि ” मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है, जिसके लिए लोग 100 रुपये से लेकर 1000 तक की मदद कर सकते हैं.” ये पैसा वह चुनाव लड़ने में इस्तेमाल करेंगी.

लोगों ने AAP को अपना समर्थन दिया- आतिशी

सीएम आतिशी सिंह ने कहा कि लोगों ने AAP को अपना समर्थन दिया है, हमें चुनाव लड़ने के लिए चंदा दिया है. लोगों के छोटे-छोटे सहयोग से हमें चुनाव लड़ने और जीतने में मदद मिली है. गरीब लोगों ने भी 10 रुपये से लेकर 100 रुपये की राशि समर्थन के तौर पर दी है. हमें पूरे देश से लोगों ने दान दिया है.

पूंजीपतियों से नहीं लिया पैसा

मुख्यमंत्री आतिशी ने इ्स दौरान ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति सकारात्मक थी कि हमने कॉरपोरेट्स या फिर बड़े पूंजीपतियें से एक भी रुपया नहीं लिया. सबसे बड़ी समस्या यह है कि उम्मीदवार और पार्टियां दिग्गजों से फंड लेती हैं और बाद में उनके लिए काम करती हैं, जिसे वे कॉन्ट्रैक्ट के रूप में भुगतान करती हैं. इन सबके बीच अरविंद केजरीवाल ने आम जनता के लिए काम किया है, क्योंकि उन लोगों ने हमें लड़ने में मदद की है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर हम दिग्गजों से पैसा लेते तो मुफ्त पानी, बिजली,मोहल्ला क्लीनिक और बढ़िया शिक्षा नहीं दे पाते.


इसे भी पढ़ें- “मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख की जरूरत”, CM Atishi ने जनता से लगाई आर्थिक मदद की गुहार


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

18 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

29 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

42 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

3 hours ago