देश

Delhi Election: कांग्रेस का शिक्षित बेरोजगारों के लिए अप्रेंटिसशिप का वादा, हर महीने मिलेंगे 8,500 रुपये

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल एक से बढ़कर एक गारंटी का ऐलान कर रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस ने रविवार को तीसरी गारंटी की घोषणा की है. यह घोषणा युवाओं के लिए की गई है. कांग्रेस ने रविवार (12 जनवरी) को घोषणा किया कि अगर वह सत्ता में आई तो वह राष्ट्रीय राजधानी में ‘युवा उड़ान योजना’ (Yuva Udaan Yojna) के तहत हर शिक्षित बेरोजगार युवक को एक साल के लिए 8,500 रुपये देगी. राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस योजना की घोषणा की.

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. सचिन पायलट ने कहा कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है. इन चुनावों में हमारे कार्यकर्ता और नेता अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. हमने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं, फिर उन समस्याओं पर विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद अब गारंटी पेश कर रहे हैं. पूरे देश में युवा परेशान हैं. दिल्ली में भी युवाओं की हालत चिंताजनक है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने युवाओं पर ध्यान नहीं दिया.

सचिन पायलट ने कहा,


“हम उन युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे जो किसी कंपनी, कारखाने या संगठन में अपना कौशल दिखा सकते हैं. उन्हें इन कंपनियों के माध्यम से पैसा मिलेगा. यह कोई ऐसी योजना नहीं है जिसके तहत घर बैठे पैसा मिल जाएगा. हम कोशिश करेंगे कि लोगों को उन क्षेत्रों में शामिल किया जाए जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया है ताकि वे अपने कौशल को बेहतर बना सकें.”

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर सिर्फ आरोप लगाए, खुद के वादे पूरे नहीं किए और जनता को भूल गई, लेकिन कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी समझती है. इसलिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ हम गारंटी पेश कर रहे हैं, क्योंकि जनता जानती है कि हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं.

इससे पहले भी 2 योजना घोषित की

कांग्रेस की यह योजना दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा घोषित की गई तीसरी योजना है. 6 जनवरी को, कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी योजना’ (Pyaari Didi Yojna) की घोषणा की, जिसमें सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता का वादा किया गया. 8 जनवरी को पार्टी ने ‘जीवन रक्षा योजना’ (Jeevan Raksha Yojna) की घोषणा की, जिसके तहत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया गया.

70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए अगले महीने 5 तारीख को मतदान होगा और 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी.

(IANS के इनपुट के साथ)


ये भी पढ़ें: “BJP को वोट देने का मतलब है सुसाइड करना”, Arvind Kejriwal बोले- भाजपा वाले एक साल में आपकी झुग्गी तोड़ देंगे


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

3 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

4 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

4 hours ago