रिपोर्ट-अभिषेक पांडे
महाराष्ट्र के धुले जिले के देवपुर श्मशान घाट में अब एक नया और बेहद घिनौना अपराध सामने आया है. दरअसल चोरों के गैंग ने अंतिम संस्कार के बाद बची राख और अवशेषों में छिपे सोने-चांदी के टुकड़ों के लालच में कब्रिस्तान पर धावा बोलना शुरू कर दिया है. इसको लेकर मरने वालों के रिश्तेदारों का कहना है कि अंतिम संस्कार तो हो जाता है, लेकिन मृतक की राख तक नहीं मिलती. बता दें कि चोर गहनों के लालच में अस्थियों की राख को चुरा ले जाते हैं.
स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ चोरों का गैंग श्मशान घाट में चुपके से आता है. वे राख और हड्डियों के ढेर में हाथ फेरते हैं. कई बार अंतिम संस्कार के दौरान मृतक के शरीर पर पहने सोने-चांदी के छोटे आभूषण राख में मिल जाते हैं और चोर इसी लालच में राख चुरा लेते हैं. परिजन बताते हैं कि कई बार संस्कार के बाद जब वे राख लेने जाते हैं तो वहां कुछ नहीं मिलता. चोर पहले ही राख उठा ले जाते हैं. वहीं इस मामले पर एक परिजन ने कहा कि हमारा बेटा चला गया, लेकिन उसकी राख भी हमें नसीब नहीं हुई, ये लोग कितने नीचे गिर सकते हैं.
बताते चलें कि श्मशान घाट पर सिक्योरिटी नाम की कोई चीज़ नहीं है. जानकारी के मुताबिक, न तो उधर कैमरा है और न ही कोई चौकीदार. वहीं रात में तो यहां अंधेरा और सुनसान रहता है. जिसको लेकर ग्रामीणों का कहना है कि चोर इसी मौके का फायदा उठाते हैं. रात छोड़िए वे दिन में भी चुपके से आकर राख चुरा लेते हैं.
वहीं मृतक के रिश्तेदारों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट पर तत्काल सिक्योरिटी लगाई जाए. कैमरे लगाए जाएं और चौकीदार की व्यवस्था हो. उन्होंने कहा कि मरने वाले की इज्जत भी नहीं बच रही, आखिर कब तक ये चोर ऐसे घिनौने काम करते रहेंगे.
ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी गंभीरता से नहीं लिया. लोग कह रहे हैं कि श्मशान घाट पर सिक्योरिटी न होने से चोरों का हौसला बढ़ा है. एक ग्रामीण ने कहा कि मरने के बाद भी इंसान की राख सुरक्षित नहीं और बड़ी बात यह है कि प्रशासन सो रहा है.’ अब स्थानीय लोग पुलिस और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस गैंग पर नकेल कसी जाए और श्मशान घाट को सुरक्षित बनाया जाए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि मक्का की ओर बढ़ रहे…
IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…
16 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद शुक्ल पंचमी के साथ स्कंद षष्ठी और बलराम जयंती…
16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…
India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…