Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

श्मशान से राख की चोरी, परिजनों को नहीं मिल रहीं अपनों की अस्थियां; महाराष्ट्र के धुले में ये चल क्या रहा है?

महाराष्ट्र के धुले जिले के देवपुर श्मशान घाट में चोर अंतिम संस्कार के बाद राख में छिपे गहनों की तलाश में अस्थियां तक चुरा रहे हैं. सिक्योरिटी के अभाव में परिजनों ने प्रशासन से कैमरे और चौकीदार की मांग की है.

रिपोर्ट-अभिषेक पांडे


महाराष्ट्र के धुले जिले के देवपुर श्मशान घाट में अब एक नया और बेहद घिनौना अपराध सामने आया है. दरअसल चोरों के गैंग ने अंतिम संस्कार के बाद बची राख और अवशेषों में छिपे सोने-चांदी के टुकड़ों के लालच में कब्रिस्तान पर धावा बोलना शुरू कर दिया है. इसको लेकर मरने वालों के रिश्तेदारों का कहना है कि अंतिम संस्कार तो हो जाता है, लेकिन मृतक की राख तक नहीं मिलती. बता दें कि चोर गहनों के लालच में अस्थियों की राख को चुरा ले जाते हैं.

क्या है राख चुराने का नया खेल?

स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ चोरों का गैंग श्मशान घाट में चुपके से आता है. वे राख और हड्डियों के ढेर में हाथ फेरते हैं. कई बार अंतिम संस्कार के दौरान मृतक के शरीर पर पहने सोने-चांदी के छोटे आभूषण राख में मिल जाते हैं और चोर इसी लालच में राख चुरा लेते हैं. परिजन बताते हैं कि कई बार संस्कार के बाद जब वे राख लेने जाते हैं तो वहां कुछ नहीं मिलता. चोर पहले ही राख उठा ले जाते हैं. वहीं इस मामले पर एक परिजन ने कहा कि हमारा बेटा चला गया, लेकिन उसकी राख भी हमें नसीब नहीं हुई, ये लोग कितने नीचे गिर सकते हैं.

सिक्योरिटी न होने से बढ़ा खतरा

बताते चलें कि श्मशान घाट पर सिक्योरिटी नाम की कोई चीज़ नहीं है. जानकारी के मुताबिक, न तो उधर कैमरा है और न ही कोई चौकीदार. वहीं रात में तो यहां अंधेरा और सुनसान रहता है. जिसको लेकर ग्रामीणों का कहना है कि चोर इसी मौके का फायदा उठाते हैं. रात छोड़िए वे दिन में भी चुपके से आकर राख चुरा लेते हैं.

वहीं मृतक के रिश्तेदारों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट पर तत्काल सिक्योरिटी लगाई जाए. कैमरे लगाए जाएं और चौकीदार की व्यवस्था हो. उन्होंने कहा कि मरने वाले की इज्जत भी नहीं बच रही, आखिर कब तक ये चोर ऐसे घिनौने काम करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें:AI समिट के उद्घाटन समेत आज पीएम मोदी के होंगे ताबड़तोड़ कार्यक्रम, कई राष्ट्राध्यक्ष और टेक दिग्गज होंगे शामिल; जानें पूरा शेड्यूल

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी गंभीरता से नहीं लिया. लोग कह रहे हैं कि श्मशान घाट पर सिक्योरिटी न होने से चोरों का हौसला बढ़ा है. एक ग्रामीण ने कहा कि मरने के बाद भी इंसान की राख सुरक्षित नहीं और बड़ी बात यह है कि प्रशासन सो रहा है.’ अब स्थानीय लोग पुलिस और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस गैंग पर नकेल कसी जाए और श्मशान घाट को सुरक्षित बनाया जाए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital