Categories: देश

Gen-Z पर भारी पड़ती डिजिटल लत! गोपालगंज में छात्रा ने मां की डांट के बाद दी जान

Gopalganj Student Suicide: गोपालगंज/अटल बिहारी पाण्डेय: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कहला अहिरटोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से परेशान एक मां ने जब अपनी बेटी को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए फटकारा, तो आवेश में आकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस खौफनाक कदम ने न केवल एक उज्जवल भविष्य को खत्म कर दिया, बल्कि डिजिटल एडिक्शन के खतरों को भी उजागर किया है.

सोशल मीडिया और गेमिंग का जुनून पड़ा भारी (Gopalganj Mobile Addiction Suicide)

मृतका की पहचान सुनील यादव की 16 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, ज्योति को मोबाइल की गंभीर लत लग चुकी थी. वह घंटों सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी और मोबाइल गेम्स में डूबी रहती थी. शनिवार को भी वह काफी देर से फोन इस्तेमाल कर रही थी, जिस पर उसकी मां ने उसे टोकते हुए घर के कामों में हाथ बंटाने और पढ़ाई करने की सलाह दी. मां की यह नसीहत ज्योति को इतनी बुरी लगी कि उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया.

कमरा तोड़कर घुसे परिजन, तो उड़ गए होश

काफी देर तक जब ज्योति ने कमरा नहीं खोला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. वे लगातार दरवाजा खोलने की गुहार लगाते रहे, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. अंततः जब दरवाजा तोड़ा गया, तो सामने का मंजर देख परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. ज्योति का शव फंदे से लटक रहा था. मृतका के चाचा राम बढ़ई चौधरी ने बताया कि मोबाइल के प्रति उसकी दीवानगी अक्सर घर में विवाद का कारण बनती थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगी.

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम (Gopalganj Barauli Police Action)

घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आत्महत्या का कारण केवल मोबाइल की लत और डांट ही थी या इसके पीछे कोई अन्य मानसिक दबाव भी था.

ये भी पढ़ें: सीतापुर में मंदिर पर ‘हथौड़ा’: ड्रिल चलाने वाले ने किया मना, नायब तहसीलदार उठाई छेनी-हथौड़ी

यह घटना (Mobile Addiction Suicide Case Gopalganj) आधुनिक समाज के लिए एक चेतावनी है कि किस तरह मोबाइल फोन बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों में बढ़ती चिड़चिड़ाहट और छोटी-सी बात पर बड़े कदम उठाना ‘डिजिटल डिटॉक्स’ की कमी को दर्शाता है. ज्योति के माता-पिता जिस बेटी के डॉक्टर या अफसर बनने के सपने देख रहे थे, आज उसकी निर्जीव देह देखकर पूरा गांव गमगीन है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘पड़ोसी न होता तो…’, बारामुल्ला में फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, 370 पर फिर दिया भड़काऊ बयान

बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…

29 minutes ago

शेयर बाजार में JIO की शानदार एंट्री की तैयारी; लिस्टिंग के साथ भारत की टॉप-3 कंपनियों में होगी शामिल

Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट…

46 minutes ago

विंग्स ओवर गंगा: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago