देश

Digital Rape: क्या है डिजिटल रेप, दोषी को क्या सजा मिलती है…चर्चा में क्यों?

Digital Rape: हरियाणा के गुरूग्राम के मेंदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती एक एयरहोस्टेस से डिजिटल रेप का मामला सामने आया है. महिला वेंटिलेटर पर लगभग बेहोशी की हालत में थीं जब आरोपी ने उसके साथ घिनौनी हरकत की. पूरा मामला तब सामने आया जब 46 वर्षीय महिला ने होश में आने के बाद 14 अप्रैल को सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई. महिला ने बताया कि वह 5 अप्रैल को अस्पताल में एडमिट हुई थी. 6 अप्रैल को आरोपी ने वेस्टबैंड चेक करने के दौरान उसने मेरा डिजिटल रेप किया. जबकि उस कमरे में मौजुद दो नर्सों ने कुछ नहीं किया.

शिकायत के बाद पुलिस ने अस्पताल के 800 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दीपक कुमार नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया. दीपक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और हाल ही में मेदांता अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में डिग्री लेकर नौकरी कर रहा था. आरोपी दीपक पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आइए जानते हैं डिजिटल रेप क्या होता है

डिजिटल रेप सुनने में जैसा लग रहा है वैसा बिल्कुल नहीं है. इसमें टेक्नोलॉजी या इंटरनेट का को कोई रोल नहीं है. डिजिटल रेप का मतलब है बिना सहमति के महिला या पुरुष के प्राइवेट पार्ट में हाथ या पैर की उंगली  डालना. यहां डिजिटल शब्द का डिजीट से लिया गया है, जिसका मतलब होता है संख्या. डिजिटल रेप को दुनिया भर के चिकित्सा पेशेवरों और मानवाधिकार समूहों ने व्यक्तिगत गरिमा का गंभीर उल्लंघन माना है.

भारत में दिसंबर 2012 में हुई निर्भया कांड के बाद आईपीसी के तहत डिजिटल रेप बलात्कार की कैटेगरी में शामिल किया गया. जबकि नए कानून BNS में इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है.

क्या है कानून और कितनी मिलती है सजा

भारत में डिजिटल रेप को गंभीर अपराध मानते हुए कठोर सजा का प्रावधान है. पहले आईपीसी की धारा 375-376 के तहत दोषी के लिए सजा का प्रावधान था. जिसमें कम से कम 7 साल की सजा हो सकती है जो कुछ मामलों में 10 साल तक या आजीवन कारावास तक बढ़ सकती है. अगर पीड़ित नाबालिग है तो पॉक्सो एक्ट के तहत सजा और सख्त होती है जिसमें 10 से 20 साल तक की जेल या उम्रकैद भी हो सकती है.

वहीं अब नए कानून के तहत इसे रेप की कैटेगरी में रखा गया है. इसमें पीड़िता की सहमति के बिना कोई भी ऐसा कृत्य अपराध माना जाएगा और दोषी पाए जाने पर आरोपी को 10 साल तक की जेल या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

9 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

18 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

19 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

47 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

58 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago