दुनिया

JD Vance: भारतीय मूल की पत्नी, हिंदू रीति-रिवाजों से शादी और बेटे ‘विवेक’ के जुड़ा अमेरिकी उपराष्ट्रपति का भारत कनेक्शन

US Vice President JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने चार दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस चिलुकुरी और तीन बच्चे भी भारत आएंगे. इस दौरे में वेंस के परिवार दिल्ली के अलावा आगरा और जयपुर की यात्रा भी करेगा. खास बात यह है कि जेडी वेंस की पत्नी भारतीय मूल की हैं और उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी. यही नहीं, उनके बेटे का नाम भी ‘विवेक’ है, जो उनके भारतीय जुड़ाव को दर्शाता है.

उषा वेंस का जन्म अमेरिका के सैन डिएगो में हुआ था. वह भारतीय अप्रवासी माता-पिता की बेटी हैं. उनके पिता IIT मद्रास के एलुमनाई हैं, जबकि मां एक मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट हैं. उषा की परवरिश कैलिफ़ोर्निया में एक ऐसे माहौल में हुई जहां शिक्षा और संस्कारों को अहमियत दी जाती थी.

येल लॉ स्कूल में हुई पहली मुलाकात

उषा और जेडी की पहली मुलाकात येल यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल में हुई थी. दोनों एक राइटिंग प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे थे और यहीं से उनकी दोस्ती गहरी होती गई. जेडी वेंस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह उषा के बारे में लगातार सोचते रहते थे और जब उन्हें पता चला कि उषा सिंगल हैं, तो उन्होंने बिना हिचकिचाहट के अपने प्यार का इज़हार कर दिया.

हिंदू रीति-रिवाजों से रचाई शादी

वर्ष 2014 में जेडी वेंस और उषा ने हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी की थी. इस शादी ने दोनों परिवारों की सांस्कृतिक विविधताओं को एक साथ जोड़ा. जेडी वेंस जहां कैथोलिक ईसाई हैं, वहीं उषा ने खुद को ईसाई मानने से इनकार करते हुए अपने हिंदू धर्म और संस्कारों को अपनी पहचान का हिस्सा बताया है. वेंस भी इस बात को स्वीकारते हैं कि उनकी पत्नी आध्यात्मिक रूप से उन्हें प्रेरणा देती हैं.

विपरीत पृष्ठभूमि, लेकिन मजबूत रिश्ता

जेडी वेंस और उषा की परवरिश और सामाजिक पृष्ठभूमि एक-दूसरे से बिल्कुल अलग रही है. जेडी का बचपन संघर्षों और आर्थिक कठिनाइयों से भरा था. उनकी मां नशे की लत से जूझती थीं और उनका लालन-पालन उनकी दादी ने किया. वहीं उषा का जीवन एक शिक्षित और स्थिर परिवार में बीता. बावजूद इसके, दोनों ने एक-दूसरे को समझा और जीवनभर साथ निभाने का फैसला किया.

सामाजिक विविधता को पार कर बनी मिसाल

दोनों की शादी और रिश्ता एक मिसाल बन गया है कि कैसे धार्मिक और सांस्कृतिक भिन्नताओं को पार कर मजबूत रिश्ते बनाए जा सकते हैं. उषा ने एक बार कहा था, “जेडी और मैं मिल पाए, प्यार में पड़ना और शादी करना – यह सब इस महान देश (अमेरिका) की वजह से संभव हुआ.” उन्होंने बताया कि कैसे जेडी, जो पहले मीट और आलू खाने वाले थे, अब शाकाहारी भोजन का आनंद लेते हैं और उनकी मां के लिए भारतीय व्यंजन भी बनाते हैं.

प्रोफेशनल सफलता और नई पहचान

जहां जेडी वेंस एक वेंचर कैपिटलिस्ट और लेखक से अमेरिका के उपराष्ट्रपति बने, वहीं उषा भी किसी से कम नहीं हैं. वह एक राष्ट्रीय स्तर की लॉ फर्म में प्रतिष्ठित वकील हैं और 2018 तक अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उनका भारत के साथ जुड़ाव सिर्फ पारिवारिक नहीं, बल्कि संस्कारों और संस्कृति से भी जुड़ा हुआ है.

जेडी वेंस का भारत दौरा सिर्फ राजनीतिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तिगत संबंधों और पारिवारिक जुड़ाव के कारण भी खास माना जा रहा है. भारतीय मूल की पत्नी, हिंदू रीति-रिवाजों से शादी और बेटे का नाम ‘विवेक’ – ये सभी चीजें वेंस के भारत से गहरे जुड़ाव को दर्शाती हैं. ऐसे समय में जब दुनिया सांस्कृतिक टकरावों से जूझ रही है, जेडी और उषा की कहानी एक सांस्कृतिक समन्वय की प्रेरणादायक मिसाल है.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा: पिंकसिटी जयपुर आएंगे जेडी वेंस, ताजमहल और बिजनेस समिट में भी करेंगे शिरकत

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

9 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

31 minutes ago