Bhajanlal Sharma Shekhawati News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शेखावाटी दौरा रविवार को भी जारी रहा. यहां 43 डिग्री सेल्सियस की प्रचंड गर्मी के बावजूद मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया. उनके जोरदार स्वागत से स्पष्ट लगा कि दशकों से जिस यमुना जल की आस शेखावाटी के लोग लगा रहे थे, वह अब पूरा होने के करीब है.
झुंझुनूं, नवलगढ़ और मंडावा सहित कई स्थानों पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत भव्य तरीके से किया गया. महिलाएं मंगलगान गाकर उनका अभिनंदन कर रही थीं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता को भरोसा दिलाया कि अब यमुना जल समझौते के तहत शेखावाटी को नियमित पानी मिल सकेगा.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान और हरियाणा की डबल इंजन सरकारों ने मिलकर यह ऐतिहासिक यमुना जल समझौता किया है. यह केवल एक राजनीतिक घोषणा नहीं, बल्कि धरातल पर उतरी हुई सच्चाई है.
गर्मी के बावजूद जिस तरह से जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, उससे साबित होता है कि जनता सरकार के फैसलों में भरोसा रखती है. मुख्यमंत्री ने झुंझुनूं टोल प्लाज़ा पर हुए आभार समारोह में कहा कि सरकार पानी की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्षों तक कांग्रेस ने केवल चुनावी वादों तक ही इस मुद्दे को सीमित रखा. खासकर हरियाणा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा यमुना जल समझौते को रद्द करने की घोषणा पर सवाल उठाया गया कि जब विरोध करना था, तब राजस्थान कांग्रेस ने चुप्पी क्यों साधी?
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने फतेहपुर शेखावाटी के प्रमुख धार्मिक स्थलों — चित्रकूट बालाजी मंदिर, करूंगा महादेव मंदिर, संत शिरोमणि श्री बुद्ध गिरी जी महाराज मंदिर, और लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने झुंझुनूं सर्किट हाउस में जनसुनवाई की, जहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए.
चिड़ावा, पिलानी बाईपास और पिलानी जैसे क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए जनसमूह उमड़ा. गुढ़ा मोड़ (उदयपुरवाटी) में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. यह दौरा साबित करता है कि यदि नेतृत्व मजबूत हो और संकल्प स्पष्ट, तो जनता साथ खड़ी होती है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह दौरा न केवल यमुना जल परियोजना की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि राजस्थान का शेखावाटी क्षेत्र अब विकास की मुख्यधारा में पूरी तरह से शामिल हो रहा है. यह दौरा जनता के विश्वास, उत्साह और सरकार के प्रति समर्थन का प्रतीक बन गया.
यह भी पढ़िए: अब बढ़ता ही जा रहा यमुना का जलस्तर, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…
Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
111 Year Old Woman Longevity Secret: ब्राजील की 111 वर्षीय यूनिस दा सिल्वेरा ने अपनी…
Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…
सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…