देश

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव… जानें किस बात के लिए मांगी माफी?

Digvijaya Singh Covid Positive: कांग्रेस के दिग्गज नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा के सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है. इसकी जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दी है. इसी के साथ ही एक अन्य पोस्ट में उन्होंने भुजरिया की बधाई दी है इसी के साथ ही क्षमा भी मांगी है.

कांग्रेस नेता ने अपने एक पोस्ट में कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए लिखा है कि “मेरा COVID test पॉजिटिव आया है. मुझे ५ दिनों के लिए आराम करने के लिये कहा गया है. इसलिए मैं कुछ समय के लिए नहीं मिल पाऊँगा. क्षमा करें. आप सभी भी COVID से बचने के लिए अपना ख़्याल रखें.”

गलती हुई हो तो क्षमा करें

इसके अलावा एक और पोस्ट उन्होंने शेयर की है जिसमें लिखा है, “आज प्रेम सद्भाव भाईचारे का त्यौहार “भुजरिया” है. साल भर में हम से कोई गलती हुई हो या हमारे कथन या व्यवहार से किसी को दुख पहुँचा हो तो कृपया क्षमा करें. सभी देशवासियों को “भजरियों” की राम राम.”

ये भी पढ़ें-हिंदी साहित्य के एक ऐसे कवि, जिन्होंने अद्भुत लेखनी से शेक्सपीयर और मिल्टन को छोड़ दिया था पीछे; जानें कितनी भाषाओं का था ज्ञान?

कल कांग्रेस नेता ने बंधवाई थी राखी

बता दें कि कल रक्षाबंधन था. इस मौके पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सागर जिले के राखी बंधवायी थी. इसको लेकर उन्होंने कहा कि मैंने सबसे प्रताड़ित दलित परिवार के संग रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया. सागर जिले की खुरई तहसील के ग्राम बड़ोदिया नौनागिर में दबंगों ने अहिरवार परिवार का जीना मुश्किल कर रखा है. पिछले वर्ष दबंगों ने नितिन अहिरवार को पीट पीट कर मार डाला.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

8 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

9 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

9 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago