देश

जानिए कितने करोड़ रुपए की मालकिन यादव, फिर भी 14 लाख का कर्ज बकाया

उत्तरप्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर आज सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपना नामांकन किया है. इस दौरान उन्होने नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया. जिसमें पता चला कि उनके पास 14.25 करोड़ की संपत्ति है. और इसमें भी खास बात ये है कि इसमें करीब 59 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत के गहने शामिल है. इसके अलावा डिंपल यादव के पास कोई वाहन नहीं है. बता दें कि डिंपल के नामांकन के दौरान उनके साथ अखिलेश यादव भी मौजूद रहें.

डिंपल यादव की संपत्ति का पूरा ब्योरा

सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के शपथपत्र के मुताबिक उनके पास 4.62 करोड़ की चल संपत्ति और 9.61 करोड़ की अचल संपत्ति है. बता दें कि जब डिंपल ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट पर नामांकन किया था. तब उनकी संपत्ति शपथ पत्र में 3.68 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 9.30 करोड़ रुपये थी. इस हिसाब से उनकी चल संपत्ति में 4.55 लाख रुपये और अचल संपत्ति में 31 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि उनके गहनों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. क्योंकि ये तब भी (2019 के लोकसभा चुनाव के समय) इतने ही थे. उनके कुल गहनों की संपत्ति है 59.76 लाख रुपए. डिंपल पर 14.26 लाख रुपये का ऋण है. इसके अलावा वो बीकॉम पास है और उन पर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है.

वहीं अगर अखिलेश यादव की बात की जाए तो उनकी कुल संपत्ति 25.55 करोड़ रुपये है और उन पर 17.26 लाख का ऋण है.

सादगीपूर्ण तरीके से किया नामांकन

डिंपल यादव की गाड़ी को नामांकन स्थल के पहले बैरियर पर ही रोक दिया गया था. वहां डिंपल पैदल नामांकन करने पहुंची. इसके साथ ही अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, तेज प्रताप यादव और प्रस्तावकों को ही एंट्री दी गई. वहीं धर्मेंद्र यादव और उनके पिता अभय राम यादव को भी कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर रोक दिया गया. इसके अलावा सुरक्षाकर्मियों पर भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

3 seconds ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

21 seconds ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

14 minutes ago

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…

22 minutes ago

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

42 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

57 minutes ago