अनिल कुंबले
भारत के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर और टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप के बाद बड़ा बयान दिया है. कुंबले ने कहा है कि टेस्ट और व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए अलग-अलग टीम होनी चाहिए.
आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत की हार पर लगातार मंथन चल रहा है. बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट, कोच समेत पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी टीम की जीत की राह पकड़ाने के लिए अलग-अलग फार्मुला दे रहे हैं. इसी कड़ी में भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने भी अपनी राय रखी है. पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने भारत को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि, मेरा मानना है कि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों ही फार्मेट्स के लिए पूरी तरह से अलग टीम होनी चाहिए.
इंग्लैंड की टीम वनडे, टी20 और टेस्ट मैच तीनों ही फार्मेट में अलग-अलग कप्तान और खिलाड़ियों को मैदान में उतारती है. उसे इस चीज का बहुत फायदा भी मिला है. टीम ने 2019 में 50-50 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस साल ऑस्ट्रेलिया में भी शानदार खेल दिखाते हुए टी20 विश्व कप अपने नाम किया. इंग्लिश टीम के फार्मुले को अपनाने की राय अब टीम इंडिया को भी दी जा रही है.
अनिल कुंबले ने कहा कि, मुझे लगता है कि इंग्लैंड की इस टीम ने दिखाया है और यहां तक की पिछली बार के टी20 विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भी साबित किया है कि आपके पास अधिक से अधिक ऑलराउंडर होने चाहिए. आप उनके बल्लेबाजी क्रम पर गौर करिए. उन्होंने कहा कि, ‘‘ निश्चित तौर पर आपको अलग-अलग टीमों की जरूरत पड़ेगी. आपको टी20 विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है. मुझे लगता है कि इंग्लैंड की इस टीम ने दिखाया है.
कुंबले ने जीत के लिए ऑलराउंडर को सबसे उपयोगी बताया है. उन्होंने लोवर ऑर्डर में भारतीय टीम में मजबूत बल्लेबाज शामिल करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि,‘‘ आज लियाम लिविंगस्टोन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं. किसी भी अन्य टीम के पास नंबर सात पर लिविंगस्टोन जैसा बल्लेबाज नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं. आपको भी इस तरह की टीम तैयार करनी होगी. ’’
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…
कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…
Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.47 करोड़ के सोने के साथ…
DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…